एक्सप्लोरर

बिहार में ड्राइवर कॉन्स्टेबल बनने का सुनहरा मौका, जानिए पूरी भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 21 जुलाई से शुरू होंगे. 10वीं/12वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस धारी उम्मीदवार 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.    

बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक और सुनहरा मौका सामने आया है. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नियुक्तियां बिहार पुलिस के विभिन्न जिलों, इकाइयों और विशेष सशस्त्र पुलिस बलों में की जाएंगी. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2025 से शुरू होंगे, और इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उनके पास हल्का या भारी मोटर वाहन चलाने का कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए. शारीरिक मानकों की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी, सीना 81 सेमी (बिना फुलाए) और 86 सेमी (फुलाने के बाद) होनी चाहिए.

उम्र सीमा

उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष तय की गई है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष, ओबीसी की 27 वर्ष, ओबीसी महिला की 28 वर्ष, और एससी/एसटी वर्ग की 30 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 10वीं कक्षा के प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी.

सैलरी कितनी?

इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 तक मासिक वेतन मिलेगा. यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार तय किया गया है.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन के लिए SC/ST और बिहार के मूल निवासियों को 180 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि अन्य सभी को 675 रुपये शुल्क देना होगा.

ऐसे होगा चयन

अब बात करें चयन प्रक्रिया की. उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), उसके बाद मोटर वाहन चालक परीक्षा और अंत में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. हर चरण में सफल होना अनिवार्य होगा.

कैसे अप्लाई करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को csbc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां दिए गए ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जरूरी डिटेल्स और दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा करनी होगी. अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सेव रखें.

ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget