एक्सप्लोरर

12वीं के बाद ये हैं बेस्ट करियर ऑप्शन, ग्रोथ के मौकों के साथ सैलरी भी मिलती है अच्छी

अक्सर स्टूडेंट्स इस बात को लेकर उलझन में रहते है कि वे किस क्षेत्र में करियर बनाएं जिसमें वेतन के साथ-साथ ग्रोथ के भी मौके रहें. यहां हम कुछ ऐसे कोर्स बता रहे हैं जो 12वीं के बाद किए जा सकते हैं

12वीं कक्षा पास करने के बाद छात्रों को करियर की चिंता सताने लगती है. हर युवा चाहता है कि उसका करियर शानदार हो. लेकिन अक्सर स्टूडेंट्स इस बात को लेकर उलझन में रहते है कि वे किस क्षेत्र में करियर बनाएं जिसमें वेतन के साथ-साथ ग्रोथ के भी मौके रहे. चलिए हम आपको कुछ ऐसे सेक्टर्स या फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिनमें आप 12वीं के बाद कोर्स कर बेहतरीन करियर बना सकते हैं.

1-लॉजिस्टिक की फील्ड

आज के समय में लॉजिस्टिक के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और दिनों दिन टेक्नीक के बढ़ते प्रचलन ने इस क्षेत्र में ग्रोथ के अवसर भी बढ़ा दिए हैं. खासकर महामारी काल में लॉजिस्टिक का क्षेत्र बूम पर है दरअसल किसी भी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए लॉजिस्टिक के क्षेत्र पर लोगों की डिपेंडेंसी भी काफी बढ़ी है. इन दिनों जैसे-जैसे ई-कॉमर्स का विस्तार हो रहा है वैसे-वैसे लॉजिस्टिक का क्षेत्र भी बढ़ता जा रहा है. इसलिए इस फील्ड में करियर बनाना काफी अच्छा साबित हो सकता है. 12वी पास करने के बाद लॉजिस्टिक में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया जा सकता है या फिर बीबीएस या एमबीए भी किया जा सकता है. अपने स्किल के मुताबिक आप बिजनेस लॉजिस्टिक, सप्लाई चेन मैनेजमेंट,शिपिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट आदि फिल्ड में करियर बना सकते हैं.

कहा से करें लॉजिस्टिक में कोर्स

लॉजिस्टिक का कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड एविएशन मैनेजमेंट दिल्ली. एकेडमी ऑफ मैरीटाइम एजुकेशन मुंबई, इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स चेन्नई आदि संस्थानों से कर सकते हैं.

2-फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स

फॉरेन लैंगेवेज का कोर्स करने के बाद करियर ग्रोथ की सीढ़ी चढ़ने लगता है. दरअसल इस फील्ड में भी अपार संभावनाएं हैं. आज कल कंपनिया वर्ल्ड वाइड बिजनेस करती हैं इस कारण कम्यूनिकेशन के लिए वे प्रोफेशनल्स को अपाइंट करती हैं जो विदेशी कस्टमर का कंपनियों से कम्यूनिकेट कर सके. इतना ही नहीं फॉरेन लैंगवेज की डिमांड बीपीओ और कॉल सेंटर्स में भी काफी ज्यादा है. सबसे अच्छी बात ये है कि फॉरेन लैंग्वेज के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को अच्छी सैलरी भी मिलती है जो हर किसी की चाह भी होती है. फॉरेन लैग्वेज सीखने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. इसके बाद विदेशी भाषा में डिग्री से लेकर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया जा सकता है.

कहां से करें फॉरेन लैग्वेज में कोर्स

स्कूल ऑफ लैंग्वेज, जेएनयू यूनिवर्सिटी

डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली

बीएचयू, वाराणसी

इनके अलावा भी कई प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स फॉरेन लैग्वेज का कोर्स करवाते हैं.

3-वीडियो एडिटिंग का कोर्स

इन दिनों मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी नौकरी की अपार संभावनाए हैं. ऐसे में क्रिएटिव लोग इस फील्ड में ग्रोथ के काफी मौके हैं. इस फील्ड में वीडियो एडिटिंग भी ऐसा ही एक ऑप्शन हैं जिसकी काफी डिमांड रहती है. वीडियो एडिटर बनकर मीडिया कंपनी या किसी एंटरटेनमेंट कपंनी में काफी अच्छी सैलरी पर नौकरी मिल जाती है इसके साथ ही फ्रीलांस के तौर पर भी अच्छी कमाई की जा सकती है. भविष्य में भी वीडियो एडिटिंग के फील्ड में प्रोफेशनल्स की डिमांड काफी बढ़ने वाली है.

गौरतलब है कि 12वीं के बाद वीडियो एडिटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स, डिग्री या डिप्लोमा किया जा सकता है. हालांकि डिग्री कोर्स करने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है.

कहां से करें वीडियो एडिटिंग का कोर्स

एफएटीएफ इसंटीट्यूट पुणे

सत्यजीत रे फिल्म एंज टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया बेंगलुरू

इनके अलावा भी कई संस्थानों से वीडियो एडिटिंग में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया जा सकता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget