एक्सप्लोरर

JNU ने कैंपस और सभी हॉस्टल के लिए जारी की Covid गाइडलाइन्स, दिए ये सख्त निर्देश

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने बुधवार को कैंपस और सभी हॉस्टल के लिए कोविड गाइडलाइन्स जारी की. जेएनयू द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी और कोरसिटी में कोरोनोवायरस मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए स्टूडेंट्स के लिए एक सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर में स्टूडेंट्स को COVID- 19 उचित व्यवहार करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

संक्रमण के खतरे को देखते हुए विद्यार्थियों को अपने घर लौटने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति कोविड नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

कोविड रिस्पॉन्स कमिटी महामारी से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम करे

सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि छात्रावास स्तर की कोविड रिस्पॉन्स कमिटी जिसमें प्रत्येक हॉस्टल के वार्डन और स्टूडेंट प्रतिनिधि शामिल हैं, उन्हें छात्रावास स्तर पर COVID-19 महामारी की स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहिए.

“यदि हॉस्टल स्टाफ, वार्डन और उनके परिवार के सदस्यों, या स्टूडेंट्स को COVID पॉजिटिव या होम आइसोलेशन / क्वारंटीन के तहत परीक्षण किया जाता है, तो उन्हें हॉस्टल प्रशासन / सिरक्योरिटी को तुरंत सर्पोटिंग डॉक्यूमेंट्स के साथ सूचित करना होगा.

कोविड रोगियों और स्टूडेंट्स की आवाजाही पर रोक

वहीं कोविड -19 पॉजिटिव मरीज़ों या उनके समान लक्षणों वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई हैं और उन्हें COVID- उचित व्यवहार का पालन करने का निर्देश दिया गया है. सर्कुलर के मुताबिक सामूहिक सभा करना और स्टेडियम में घूमना-फिरना और टहलना सख्त मना है. इतना ही नहीं एक हॉस्टल से दूसरे हॉस्टल में जाने की भी पाबंदी है.

हॉस्टल परिसर में फेस मास्क पहनना अनिवार्य

हॉस्टल के मेस में अत्यधिक साफ-सफाई का ध्यान रखने की जरूरत है. स्वास्थ्य हम सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिए, सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों के अनुसार छह फीट की न्यूनतम दूरी बनाए रखनी होगी. सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि हॉस्टल प्रशासन अपने क्रियाकलपन में समय के अनुसार बदलाव भी कर सकता है. हॉस्टल परिसर में फेसमास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही हॉस्टल प्रशासन को ये कहा गया है कि यदि कोई बना फेस मास्क पहने पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

सिक्योरिटी ब्रांच को भी दिए गए कड़े निर्देश

सर्कुलर में विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी ब्रांच को यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक छात्रावास के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड एंट्री गेट पर आगंतुकों के तापमान को चेक करे और जिसका भी तापमान निर्धारित मार्क से अधिक मिले उसके संबंध में  छात्रावास प्रशासन को रिपोर्ट करें

सर्कुलर ने साफतौर पर कहा गया है कि, " सिक्योरिटी ब्रांच कोविड ​​दिशानिर्देशों के बारे में गार्डों को पर्याप्त रूप से सूचित और सचेत करेगी."

ये भी पढ़ें

MPBSE 9th 11th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड 15 मई को जारी कर सकता है 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम

CLAT 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की डेडलाइन 15 मई तक बढ़ाई गई

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget