एक्सप्लोरर

CLAT 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की डेडलाइन 15 मई तक बढ़ाई गई

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट अब 15 मई रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं साथ ही उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र consortiumofnlus.ac.in पर भर सकते हैं.

लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए  खबर है. दरअसल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ा दी है. अभ्यर्थी consortiumofnlus.ac.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि लॉ एंट्रेंस एग्जाम की तारीख अभी तय नहीं की गई है.

क्लैट परीक्षा पैटर्न

जहां तक क्लैट परीक्षा के पैटर्न की बात है तो इस एग्जाम में इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, लॉ, क्वांट और रीजनिंग सेक्शंस से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. ये सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और एग्जाम में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी इसलिए संभलकर उत्तर दें. हर एक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे.

आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क

अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. यूजी कोर्सेस के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इसी प्रकार पीजी कोर्सेस के लिए लॉ ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं.


ऐसे करें आवेदन

1-आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.

2-यहां होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.

3-अब लॉगइन विंडो में जाकर अपने डिटेल्स डालें और रजिस्ट्रेशन करें.

4-अगले स्टेप में फॉर्म भरें और फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें.

5-आवश्यकतानुसार दस्तावेज अपलोड करें

6-अंत में फीस जमा करें और सबमिट का बटन दबा दें.

इन स्टेप्स को फॉलो कर कैंडिडेट अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि अब आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मई है इसलिए उससे पहले ही अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करा दें.

ये भी पढ़ें

CSEET 2021: आज जारी होंगे कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

Calicut यूनिवर्सिटी ने UG व PG एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget