एक्सप्लोरर

JEECUP 2020 के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

Joint Entrance Examination Council, UP ने JEECUP 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि कोरोना और लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दी है. अगर आपने भी अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो मौके का लाभ उठाकर आवेदन कर दें

JEECUP 2020 Postponed: ज्वॉइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. यहीं नहीं परीक्षा तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है. पुराने शिड्यूल के अनुसार पहले यह परीक्षा 31 मई 2020 और 01 जून 2020 को आयोजित होनी थी. लेकिन कोरोना से बचाव के लिये किये गये लॉकडाउन की वजह से फिलहाल इन तारीखों पर जेईईसीयूपी परीक्षा आयोजित नहीं होगी. परीक्षा के लिये नई तारीखें तय कर दी गयी हैं, 14 और 15 जून 2020. अब इन नई तारीखों पर परीक्षा संपन्न करायी जाएगी. इस वजह से काउंसिल ने परीक्षा के लिये आवेदन करने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है. वे कैंडिडेट जो किसी वजह से अभी तक आवेदन न कर पाये हों, वे अब अप्लाई कर सकते हैं. जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिये नोटिस के अनुसार यूपी पॉलिटेक्निक ज्वॉइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन को कोविड – 19 के कारण हुये लॉकडाउन के मद्देनजर स्थागित किया गया है. यही नहीं नोटिस में यह भी लिखा है कि जेईईसीयूपी 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जाता है. अब यूपी पॉलिटेक्निक ज्वॉइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2020 कर दी गयी है जोकि पहले 20 अप्रैल 2020 तय की गयी थी. ऐसे भरे फॉर्म – वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा के लिये आवेदन करना चाहते हैं, वे इन स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं. सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर जायें. जो भी डिटेल्स मांगे गये हैं, उन्हें भरकर खुद को रजिस्टर करा लें. इसके बाद जेईईसीयूपी 2020 एप्लीकेशन फॉर्म भरें. बताये गये फॉरमेट में अपने सिग्नेचर, फोटोग्राफ और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. नेक्स्ट स्टेप में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फीस भरें. एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिये सुरक्षित रख लें. यही नहीं जेईईसीयूपी 2020 परीक्षा के आवेदन पत्र के लिये सुधार विंडो भी एक्टिव की जायेगी. करेक्शन विंडो ओपेन करने के लिये तारीख तय की गयी है 12 से 15 मई 2020. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यह एक पेन और पेपर बेस्ड टेस्ट है, जिसके माध्यम से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के डिप्लोमा कोर्सेस के लिये कैंडिडेट्स का चयन होता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget