एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब इन तारीखों पर होगी जेईई मेन परीक्षा

JEE Main 2023 Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है. अब 27 जनवरी 2023 के दिन एग्जाम आयोजित नहीं किया जाएगा. जानते हैं क्या है नया शेड्यूल.

NTA Changes JEE Main 2023 Schedule: एनटीए ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2023 के शेड्यूल में बदलाव किया है. नये परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक अब 27 जनवरी 2023 के दिन जेईई मेन परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. वे कैंडिडेट्स जो इस साल का जेईई मेन का जनवरी एग्जाम दे रहे हों, वे नयी परीक्षा तारीखों के विषय में जानकारी हासिल कर सकते हैं. पहले जेईई मेन परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी के दिन आयोजित होनी थी. अब 27 जनवरी वाली परीक्षा आयोजित नहीं होगी और इसके बजाय परीक्षा के लिए एक दिन बढ़ा दिया जाएगा.

ये है नया शेड्यूल

नये शेड्यूल के मुताबिक अब एग्जाम 24, 25, 28, 29, 30 और 31 जनवरी से लेकर 01 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाएंगे. इसमें 27 जनवरी शामिल नहीं है. यानी इस डेट को हटा दिया गया है. इसके साथ ही 28 जनवरी को केवल सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

इन शहरों में आयोजित होगा एग्जाम

देश के कुल 290 शहरों और अन्य देशों के 23 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. कुल 9.15 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. वहीं जेईई मेंस के दूसरे सेशन की परीक्षाएं 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को आयोजित होंगी. गौरतलब है कि 5 अप्रैल तक लगभग सभी बोर्ड्स की 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी. उसके बाद ही जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाएगी.

हाल ही में जारी हुई है एग्जाम सिटी स्लिप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 18 जनवरी को जेईई मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है. वे कैंडिडे्टस जो इस परीक्षा में बैठ रहे हों, वे नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. वे इसी के हिसाब से परीक्षा में शामिल होने के लिए अरेंजमेंट्स कर सकते हैं. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए केवल jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

यह भी पढ़ें: पढ़ें IAS तेजस्वी राणा की सक्सेस स्टोरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
स्कूल में खाने को लेकर FSSAI का प्रस्ताव, नमक-चीनी की मात्रा होगी तय 
स्कूल में खाने को लेकर FSSAI का प्रस्ताव, नमक-चीनी की मात्रा होगी तय 
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget