एक्सप्लोरर

JEE मेन्स परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड जारी, 6 जनवरी से होगी परीक्षा- ऐसे करें डाउनलोड

जेईई मेन्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा अगले साल जनवरी 6 से 11 के बीच में आयोजित की जाएगी.

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन्स के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है. ये परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

एनटीए के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन्स का एग्जाम 6 जनवरी से 11 जनवरी के बीच हो सकता है. जेईई मेन्स की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) से होगी. यानि परीक्षा ऑनलाइन होगी. जो लोग B.Arch.(बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) की परीक्षा देंगे उनकी परीक्षा ऑफलाइन होगी.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • उसके बाद अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालें.
  • उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • वहां से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले लें.

एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक आइडेंटी प्रूफ लाना भी जरूरी है. परीक्षा का समय दो पालियों में होगा. पहली पाली का समय 9.30 से 12.30 और दूसरी पाली का समय 2.30 से 5.30 होगा. वहीं परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी को जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि जेईई मेन्स की परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है. इस परीक्षा का अगला आयोजन अप्रैल 2020 में किया जाएगा.

जेईई परीक्षा के बारे में जानकारी-

जो लोग इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. उनको जेईई परीक्षा के आधार पर कॉलेज में प्रवेश मिलता है. जिनके पास 11th और 12th में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के सब्जेट हों वही इस परीक्षा को दे सकते हैं. जो लोग जेईई परीक्षा को पास कर लेते हैं उनको एनआईटी ( नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ) और आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) जैसे बड़े कॉलेज में एडमिशन मिलता है. एग्जाम में कुल 90 प्रश्न होते हैं. जिसमें प्रत्येक विषय (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के 30-30 क्वेश्चन शामिल होते हैं. पेपर कुल 360 अंको का होता है. पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी होती है.

ये भी पढ़ें-

PM मोदी का एलान- बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र इस कंटेस्ट को जीतकर उनसे मिल सकते हैं

10वीं फेल छात्रों के पास सरकारी नौकरी पाने का है मौका, शिलॉन्ग कैंटोनमेंट बोर्ड में 17 पदों के लिये भर्ती जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC में 132 पदों पर भर्ती, 21 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 
UPSSSC में 132 पदों पर भर्ती, 21 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 
उत्तराखंड में MBBS इंटर्न्स को राहत, 17 हजार से बढ़कर 25 हजार हुआ स्टाइपेंड
उत्तराखंड में MBBS इंटर्न्स को राहत, 17 हजार से बढ़कर 25 हजार हुआ स्टाइपेंड
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
इसरो में दसवीं पास के लिए नौकरी का मौका, 22 पदों पर होगी भर्ती
इसरो में दसवीं पास के लिए नौकरी का मौका, 22 पदों पर होगी भर्ती

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
जाते-जाते फिर लौटेगा मॉनसून, दिल्ली से बंगाल तक बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
जाते-जाते फिर लौटेगा मॉनसून, दिल्ली से बंगाल तक बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
सबवे ट्रैक पर बैठे थे मलाइका-नवम, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत
सबवे ट्रैक पर बैठे थे मलाइका-नवम, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
Mattress Care: गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
Embed widget