एक्सप्लोरर

JEE Main Result 2025: फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जल्द होंगे जारी, कट-ऑफ में हो सकता है इजाफा

जेईई मेन 2025 की प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी हुई थी और छात्रों के पास 13 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका था. फाइनल आंसर की nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की जा सकती है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित जेईई मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है. बता दें कि जेईई मेन पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच दो शिफ्टों में देशभर के 285 शहरों और 15 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी. अब सभी छात्र बेसब्री से फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

आज जारी हो सकती है फाइनल आंसर की

जेईई मेन 2025 की प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की गई थी और छात्रों को 13 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब फाइनल आंसर की किसी भी समय nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की जा सकती है. रिजल्ट 17 अप्रैल को जारी होने की संभावना है.

ऐसे करें चेक रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या birth year की जरूरत होगी. लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अंकों के आधार पर NTA स्कोर मिलेगा. यह स्कोर ही आखिरी मेरिट लिस्ट तैयार करने में इस्तेमाल किया जाएगा.

इस साल थोड़ी बढ़ सकती है कट-ऑफ

इस साल जेईई मेन में लगभग 9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें करीब 95% छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के कारण इस बार कट-ऑफ में इजाफा हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जनरल वर्ग की कट-ऑफ स्कोर पिछले साल के 90.7 से बढ़कर 92 या उससे ज्यादा हो सकती है. वहीं, ओबीसी के लिए कट-ऑफ लगभग 77 के आसपास हो सकती है.

एनटीए ने दी यह जानकारी

NTA ने साफ किया है कि प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियों को गंभीरता से लिया गया है और विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर को तैयार किया गया है. रिजल्ट केवल फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार होगा. किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से यह जानकारी नहीं दी जाएगी कि उनकी आपत्तियों को स्वीकार किया गया या नहीं. NTA द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ ही हर छात्र को उसका स्कोरकार्ड रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा. इसमें मिले नंबरों के साथ जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पात्रता की जानकारी भी दी जाएगी.

दोनों सेशन्स के आधार पर तय होगी रैंकिंग

सेशन 1 में जिन 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल की थी, उनकी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है. अब सेशन 2 के परिणामों के आधार पर ही फाइनल ऑल इंडिया रैंकिंग घोषित की जाएगी. यह रैंकिंग दोनों सेशन्स के NTA स्कोर के एवरेज पर आधारित होगी.

बढ़ते विवाद के बीच NTA का बयान

कुछ छात्रों और शिक्षकों ने प्रोविजनल आंसर की में गलतियों का आरोप लगाया था, जैसे कि गलत उत्तर, खाली उत्तर और उत्तरों का मेल न होना. इस पर NTA ने जवाब देते हुए अपने स्पष्टीकरण में कहा था कि बिना फाइनल आंसर की देखे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है. सभी आपत्तियों पर निष्पक्ष ढंग से विचार किया गया है. उन्होंने छात्रों को सलाह दी थी कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें. 

यह भी पढ़ें: UGC NET जून परीक्षा के लिए एनटीए ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, इस तरह करें पंजीकरण

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती
SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती
10 हजार MCQ सॉल्व कर डॉ. मोनीश बने NEET PG 2026 टॉपर, हासिल की AIR 1
10 हजार MCQ सॉल्व कर डॉ. मोनीश बने NEET PG 2026 टॉपर, हासिल की AIR 1

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget