एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: सेशन 2 शुरू होने में बाकी हैं केवल 4 दिन, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी और इन बातों का रखें ध्यान

JEE Mains 2023 Session 2: एग्जाम शुरू होने में थोड़ा ही समय बाकी है. इस बचे समय को ऐसे इस्तेमाल करें ताकि परीक्षा में सफलता भी मिले और अंत समय में होने वाले तनाव से भी बचा जा सके.

JEE Mains 2023 Session 2 Last Minute Preparation Tips: जेईई मेन्स 2023 का सेशन टू शुरू होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए 6 अप्रैल से सेशन 2 की परीक्षाएं शुरू कर देगी. सेशन टू के लिए परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा. एग्जाम देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे. जैसा कि हम देख सकते हैं कि सेशन टू की परीक्षा शुरू होने में केवल चार दिन का समय बाकी है. ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि कैसे तैयारी करें जो इस बचे समय का बेस्ट इस्तेमाल किया जा सके. जानते हैं काम के साबित होने वाले लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स.

प्रैक्टिस, प्रैक्टिस और सिर्फ प्रैक्टिस

इस बचे समय में केवल जमकर प्रैक्टिस की जा सकती है. जो आपके स्ट्रांग एरिया हैं उन पर इस समय खास फोकस करें और हर टॉपिक से 15 से 20 क्वैश्चन निकालकर उनकी प्रैक्टिस करें. जहां गलतियां करें उन्हें ठीक करें और अपनी कमियों को सुधारते चलें. जो नहीं आता है उसे अब हाथ भी न लगाएं और विश्वास करें कि आपकी जैसी ही स्थिति और लोगों की भी होगी.

हर दिन का प्लान बना लें

अगर पहले ही दिन यानी 6 अप्रैल को ही आपका पेपर है तो इन बचे तीन-चार दिनों के लिए स्ट्रैटजी प्लान कर लें. अगर अगली शिफ्ट में एग्जाम है तो उसके हिसाब से योजना बना लें. हर दिन क्या पढ़ना है और किस सब्जेक्ट या टॉपिक को कितना समय देना है ये साफ होना चाहिए. ताकि बिलकुल भी समय बर्बाद न हो.

मॉक टेस्ट दें और पिछले साल के क्वैश्चन पेपर देखें

मॉक टेस्ट सॉल्व करें और अपना स्कोर जरूर चेक करें. पेपर हल करते समय वही स्ट्रैटजी अपनाएं जो आप फाइनल एग्जाम वाले दिन अपनाने वाले हैं. स्ट्रेस न लें और दूसरों से अपनी तैयारी की तुलना कतई न करें. समय के अंदर पेपर खत्म करने की कोशिश करें और टाइमर लगाकर एग्जाम दें.

हल्का खाना खाएं, भरपूर नींद लें

इस दौरान किसी भी प्रकार के जंक फूड से तौबा करें. घर का सादा और सुपाच्य खाना खाएं और खूब पानी पिएं. भरपूर नींद लें और हल्का फुल्का व्यायाम करते रहें. फिजिकल फिटनेस भी बहुत जरूरी है. मेडिटेशन भी आपके मन को शांत करने में मदद करता है.

पेपर वाले दिन क्या करें

सबसे पहले पेपर ठीक से चेक कर लें और घबराएं नहीं. जो हिस्से नहीं आते उन्हें छोड़ दें और जो आता है वहां से शुरू करें. अंत में उन पार्ट्स पर जाएं जो ज्यादा समय लेने वाले हैं. प्लानिंग के मुताबिक चलें और धैर्य रखें. कोई सवाल बहुत समय खा रहा हो तो उसे छोड़ दें उसके चक्कर में और प्रश्न न छोड़ आएं. पैनिक न करें और खुद की तैयारी पर भरोसा करें.  

यह भी पढ़ें: इस IAS ने दिया UPSC परीक्षा पास करने का मंत्र 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget