एक्सप्लोरर

JEE Main 2023 सेशन 1 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आज, ऐसे उठा सकते हैं आपत्ति

NTA JEE Main 2023 Answer Key: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आज है. नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं आपत्ति.

JEE Main 2023 Answer Key Challenge Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, आज यानी 04 फरवरी 2023 के दिन जेईई मेन एग्जाम सेशन वन की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए विंडो बंद कर देगी. वे कैंडिडेट्स जो ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन की सेशन वन की आंसर-की पर आपत्ति करना चाहते हों, वे आज के आज आवेदन कर दें. इसके लिए उन्हें एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – jeemain.nta.nic.in. ऑब्जेक्शन करने के लिए विंडो 2 फरवरी को खुली थी और आपत्ति करने की लास्ट डेट आज रात 7.50 बजे तक है. इस समय के पहले फॉर्म जरूर भर दें.

इसके बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर वन (बीई/बीटेक), पेपर 2ए (बी.आर्क), और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) की प्रोविजनल आंसर-की साथ में क्वैश्चन पेपर, रिकॉर्ड रिस्पांस के साथ 2 तारीख को रिलीज किए थे. एक बार आपत्तियां आ जाने के बाद एक्सपर्ट पैनल उन पर विचार करेगा और इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी.

आंसर-की चैलेंज करने के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपये फीस प्रति प्रश्न के हिसाब से देनी होगी. ये फीस नॉन-रिफंडेबल है जिसकी वापसी नहीं होगी.

कैसे डाउनलोड करें आंसर-की और कैसे करें आपत्ति

  • आपत्ति करने के लिए सबसे पहले आपको आंसर-की डाउनलोड करनी होगी. इसके लिए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी jeemain.nta.nic.in पर.
  • यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – ‘JEE Main Session 1 (2023) – Answer Key Challenge’. ऐसा करते ही एक एक्सटर्नल वेबसाइट खुल जाएगी.
  • इस वेबसाइट पर अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें. इसके अलावा अपनी डेट ऑफ बर्थ और रजिस्ट्रेशन नंबर भी ऐड करें.
  • इतना करके सबमिट का बटन दबा दें. ऐसा करने पर आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे डाउनलोड कर लें और एक बार आंसर-की चेक करने के बाद अगर आप उस पर आपत्ति करना चाहते हैं तो ऑनलाइन ही ऐसा करें.
  • अब सबमिट बटन दबा दें और फॉर्म डाउनलोड कर लें.
  • रिवाइज्ड आंसर-की के आधार पर फाइनल आंसर-की जारी होगी और नतीजे तैयार किए जाएंगे.

आपत्ति करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: SBI CBO परीक्षा 2022 के इंटरव्यू लेटर जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget