एक्सप्लोरर

JEE Main 2021: जेईई मेन 2021 सेशन 4 के एडमिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी, ये है लेटेस्ट अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2021 के सेशन 4 के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त 2021 को जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2021 के सेशन 4 के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त 2021 को जारी कर दिए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है कि 23 अगस्त को शाम तक जेईई मेन सेशन 4 के  एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि अभी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई मेन सेशन 4 के हॉल टिकट को जारी किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.  जिन उम्मीदवारों ने JEE मेन 2021 के सेशन 4 के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकेंगे.

JEE मेन सेशन 4 की परीक्षा इस तारीख को होगी आयोजित

स्टूडेंट्स को अपने हॉल टिकट को चेक करने और डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे. जेईई मेन 2021 सेशन 4 परीक्षा दोनों पेपरों के लिए 26 अगस्त, 27 अगस्त, 31 अगस्त, 1 सितंबर और 2 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी. सेशन 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2021 को पूरी हो गई थी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सेशन 4 से संबंधित अपडेट और डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रेग्यूलर विजिट करें.

JEE मेन 2021 सेशन 4 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट एनटीए/जेईई मेन jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  2. होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें (एडमिट कार्ड जारी होने के बाद लिंक लाइव हो जाएगा.
  3. लॉगिन विंडो पर, पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  5. अपना जेईई मेन 2021 सेशन 4 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के यूज के लिए प्रिंटआउट लेकर भी रख लें.

JEE मेन सेशन 4 के लिए 7.32 लाख छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

आधार कार्ड जैसे वैलिड पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड भी ले जाना अनिवार्य है. एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें क्योंकि एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. बता दें कि जेईई मेन सेशन 4 के लिए करीब 7.32 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. किसी भी संदेह के मामले में, छात्र 011-40759000 नंबर या ईमेल आईडी- jeemain@nta.ac.in के माध्यम से एनटीए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Allahabad HC Recruitment 2021: ग्रेजुएट युवाओं के पास इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी का बढ़िया मौका, ऐसे करें अप्लाई 

IAS Success Story: कोचिंग छोड़कर सेल्फ स्टडी पर जताया भरोसा, कुछ इस तरह Alok Kumar बने आईएएस अफसर

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget