एक्सप्लोरर

कोटा बना सफलता की सीढ़ी, देवेश ने जेईई में रच दिया इतिहास, मिली ऑल इंडिया रैंक 8

मुंबई से आए देवेश ने कहा कि कोटा पढ़ाई के लिए सबसे बेहतरीन शहर, यहां हर कोना प्रेरणा देता है. देवेश जेईई एडवांस्ड में 8वीं रैंक प्राप्त की थी.

कोटा सिर्फ एक शहर नहीं सपनों की उड़ान है.’ ये कहना है जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 8 लाने वाले देवेश पंकज भैया का, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी सफलता हासिल की है. देवेश मूल रूप से मुंबई से हैं लेकिन पिछले 6 साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. उनका मानना है कि कोटा जैसा पढ़ाई का माहौल पूरे देश में कहीं नहीं है.

देवेश के पिता पंकज भैया पेशे से आर्किटेक्ट हैं, वहीं मां पल्लवी भैया एक इंटीरियर डिजाइनर हैं. पढ़ाई के दौरान उनकी मां भी कोटा में उनके साथ रहीं, जिससे उन्हें भावनात्मक सहारा मिला और वे पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस कर पाए. देवेश कहते हैं, “अगर मैं कोटा नहीं आता, तो शायद मुझे इतनी सही दिशा और गाइडेंस नहीं मिलती. यहां का वातावरण, शिक्षक और प्रतिस्पर्धा खुद-ब-खुद पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं.”

मिली ये रैंक

देवेश ने इस साल जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 8 के साथ ही 12वीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. इससे पहले उन्होंने जेईई मेन में 99.9976 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 65 हासिल की थी. 10वीं में भी उन्होंने 96% अंक हासिल किए थे. उनकी पढ़ाई की यात्रा केवल किताबों तक सीमित नहीं रही. वह इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और अब तक 500 से ज्यादा नेशनल, इंटरनेशनल और स्टेट लेवल ओलंपियाड्स में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं.

भारत सरकार ने किया था सम्मानित

साल 2020 में भारत सरकार ने उन्हें ‘बाल शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया था, जो देश के सबसे प्रतिभाशाली बच्चों को दिया जाता है. यह पुरस्कार देश के प्रधानमंत्री खुद उन्हें प्रदान कर चुके हैं. उनकी बड़ी बहन कलश भी कोटा में पढ़ चुकी हैं और अब कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रही हैं.

देवेश का सपना अब देश से बाहर जाकर कुछ बड़ा करने का है. उन्हें दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘MIT’ (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में दाखिला मिल चुका है. लेकिन वह मानते हैं कि कोटा और भारत की नींव के बिना यह सब मुमकिन नहीं हो पाता.

इनपुट: दिनेश कश्यप

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget