एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2024: शेड्यूल जारी, मई महीने की इस तारीख पर होगा एग्जाम, अप्रैल में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

JEE Advanced 2024 Date: जेईई एडवांस परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी गई है. परीक्षा किस डेट पर होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कब से किए जा सकेंगे. आइये जानते हैं.

JEE Advanced 2024 Registration Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास इस बार की जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन कर रहा है. संस्थान ने परीक्षा तारीख रिलीज कर दी है. शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक साल 2024 की जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 के दिन किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जो जेईई एडवांस्ड देने की योजना बना रहे हों, वे आईआईटी मद्रास की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं. वेबसाइट पर क्लिक करते ही परीक्षा तारीख का मैसेज दिख जाएगा. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – jeeadv.ac.in.

इस दिन से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन मई महीने में किया जाएगा और इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से शुरू होंगे. पेपर के बारे में लेटेस्ट अपडेट और डिटेल में जानकारी पाने के लिए समय-समय पर ऊपर बतायी गई वेबसाइट विजिट करते रहें.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक की.

ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल 2024 की सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है. 30 अप्रैल की शाम 5 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है. वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है. इस तारीख को शाम 5 बजे तक शुल्क जमा किया जा सकता है.

कब आएंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बहुत जरूरी है. जो कैंडिडेट सफलतापूर्वक आवेदन कर देंगे उनके एडमिट कार्ड 17 मई 2024 के दिन रिलीज होंगे. इस तारीख पर सुबह 10 बजे से एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होगा और 26 मई तक रहेगा.

वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: IDBI बैंक में 2100 से ज्यादा पद पर निकली भर्ती 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE Rule changes 2026: 7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
BPSC Assistant Professor Recruitment: बीपीएससी ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
BPSC ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget