एक्सप्लोरर

हाईस्कूल तक भी नहीं पढ़े हैं 41 साल के बिलेनियर जेरेड इसाकमैन, स्पेसवॉक करने वाले पहले नॉन प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट बने

Jared Issacman Education: पैसा और उपलब्धियों का कई बार औपचारिक शिक्षा से खास वास्ता नहीं होता. कम से कम जेरेड इसाकमैन को देखकर तो ऐसा ही लगता है. जानते हैं उनकी एजुकेशन के बारे में.

Jared Issacman Educational Qualification: जेरेड इसाकमैन स्पेसवॉक करने वाले पहले नॉन-प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट बन गए हैं. किसी प्राइवेट कंपनी से स्पेसवॉक करने वाले पहले एस्ट्रोनॉट जेरेड ने औपचारिक शिक्षा के नाम पर कुछ खास नहीं किया है पर 41 साल की उम्र में ही वे अरबपति हैं. टेक बिलेनियर जेरेड इसाकमैन ने नॉन प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट जरूर हैं पर उन्होंने स्पेस में जाने से पहले गहन ट्रेनिंग ली है. उनकी सफलता का ये सफर कई चरण पास करके यहां तक पहुंचा है.

पूरा किया बचपन का सपना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेरेड ने स्पेस में जाने का सपना बचपन में ही देख लिया था. जब वे पांच साल के थे, तब ही तय कर चुके थे कि बड़े होकर स्पेस में जाएंगे. हालांकि तब उन्हें नहीं पता था कि इस काम के लिए उन्हें इतनी मशक्कत करनी होगी.

यह भी पढ़ें: NASA में काम करना है तो कितनी पढ़ाई करनी होगी, कैसे मिलती है यहां पर नौकरी? 

बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई

जेरेड बचपन से ही अपने लक्ष्य को लेकर इतने साफ थे कि उन्होंने 16 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़कर बिजनेस डाल दिया था. वे हाईस्कूल ड्रॉपआउट हैं. सबसे पहले जेरेड ने एक पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनी शिफ्ट4 पेमेंट्स खोली थी. शुरुआत में ये अच्छा काम नहीं कर पायी पर कुछ सालों बाद अपनी फील्ड की लीडर बनी.

दादा जी से मांगे पैसे

जेरेड की ये जर्नी अपने दादा जी से मांगे पैसों के साथ शुरू हुई थी. उन्हें पहली चेक 10 हजार डॉलर के रूप में मिली थी और उन्होंने अपने घर के बेसमेंट पर पहली शॉप खोली थी. शुरुआत में उन्होंने अपने दोस्तों को जोड़ा और कंपनी शुरू की. आज उनकी कंपनी की कीमत 7.4 बिलियन डॉलर है और आज इसमें 2000 इंप्लॉई काम करते हैं जो देशभर में फैले हैं.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्स में दिलचस्पी है तो इन स्ट्रीम में कर लें बीटेक, यहां देखें कंप्लीट लिस्ट 

पहले कमाए पैसे फिर पूरा किया शौक

अपनी कंपनी की सफलता के बाद इसाकमैन ने स्पेस एक्स्प्लोर करने का इरादा बनाया. शिफ्ट4 ने उन्हें अरबपति बना दिया. उन्होंने पहले सिविलियन मिशन को फंड किया और उसका नेतृत्व किया. इसने सबसे लंबी नागरिक अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड बनाया. ये स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल नाम का स्पेसक्राफ्ट था.

ये रिकॉर्ड भी बना चुके हैं

साल 2009 में इसाकमैन ने सेसना साइटेशन सीजे2 को 62 घंटे से भी कम समय में पूरी दुनिया में उड़ाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस तरह उन्होंने पिछले रिकॉर्ड को ब्रेक किया और पिछले रिकॉर्ड की तुलना में करीब 20 घंटे पहले उड़ान खत्म की.

इस कंपनी की स्थापना भी की

जेरेड ने तीन साल बाद ड्रेकेन इंटरनेशनल की स्थापना की. ये कंपनी अमेरिकी वायु सेना के लिए स्टूडेंट पायलटों को ट्रेनिंग देती है. कुछ सालों बाद उन्होंने कंपनी को इनवेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन ग्रुप को बेच दिया. इसकी जेरेड ने मोटी कीमत वसूली थी. 

यह भी पढ़ें: इसरो में नौकरी करने के लिए कौन सी परीक्षा पास करनी होती है, किन विषयों की पढ़ाई जरूरी? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट
नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget