एक्सप्लोरर

NASA में काम करना है तो कहां तक पढ़ाई करनी होगी, कैसे मिलती है यहां पर नौकरी?

How to work with NASA: नासा में काम करने का सपना है तो तैयारी बहुत पहले शुरू करनी होगी. बेस मजबूत होने के साथ ही इन एरिया का विशेष ज्ञान होना चाहिए साथ ही अनुभव भी जरूरी है.

How To Join NASA As An Indian: नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, यूएस के साथ काम करना चाहते हैं तो साइंस विषयों से पढ़ाई जरूरी है. यहां तक पहुंचने का सफर कई चरण पास करने के बाद पूरा होता है. एयरप्लेन और स्पेस में रुचि है तो इस फील्ड की पढ़ाई करके नासा ज्वॉइन कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको पढ़ाई के साथ ही एक्सपीरियंस भी लेना होगा. जानते हैं विस्तार से.

पहला चरण है STEM

इस फील्ड में जाना है तो पहले से ही मन बना लें. 10वीं में अच्छे नंबरों से पास होकर 11वीं-12वीं में मैथ्स विषयों से पढ़ाई करें. इस फील्ड में जाने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का बेस होना जरूरी है. इसके बाद किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से अच्छे नंबरों के साथ साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स (STEM) फील्ड में बैचलर्स की डिग्री लें.

ये भी जान लें कि नासा के साथ काम करना है तो आपका एकेडमिक रिकॉर्ड थ्रूआउट बहुत अच्छा होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली 8 हजार भर्तियों के लिए इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, ग्रेजुएशन पास है योग्यता  

संबंधित फील्ड में डिग्री

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और फिजिक्स विषयों में से किसी में भी बैचलर्स की डिग्री ले सकते हैं.

इसके बाद मास्टर्स भी संबंधित फील्ड जैसे एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एस्ट्रोफिजिक्स, प्लेनेटरी साइंस, रिमोट सेंसिंग, जियोइंफॉर्मेटिक्स, कंप्यूटर साइंस में से किसी विषय में करें. इसके बाद संबंधित फील्ड में पीएचडी की डिग्री लेकर एडवांस्ड रिसर्च और तकीनीकी रोल के लिए खुद को तैयार करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार 

ये स्किल्स भी जरूरी

नासा ज्वॉइन करना चाहते हैं तो केवल एकेडमिक एक्सीलेंस से काम नहीं चलेगा. कैंडिडेट्स में ये गुण भी होने चाहिए. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे पायथन, सी ++, जावा की जानकारी, डेटा एनालिसिस की नॉलेज, प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड और क्रिटिकल थिंकिंग, कम्यूनिकेशन स्किल्स और टीम वर्क आदि.

ये करेंगे मदद

नासा समय-समय पर कई ऑनलाइन कोर्स और सर्टिफिकेशन कोर्स ऑफर करता है. आप इन्हें ज्वॉइन करने न केवल अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं बल्कि नासा तक पहुंचने का रास्ता भी खोल सकते हैं. इसके साठ ही इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में भी हिस्सा ले सकते हैं.

स्पेस से संबंधित कॉन्फ्रेंस, सेमिनार में हिस्सा लें, इसरो, एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया जैसे संस्थान ज्वॉइन करें और संबंधित फील्ड में नेटवर्क बनाएं.

अपडेटेड रहें और ये काम जरूर कर लें

नासा में जाने के लिए केवल एकेडमिक्स काफी नहीं है. इस फील्ड में काम करने का लंबा अनुभव और गहरा ज्ञान जरूरी है क्योंकि वहां एंट्री आपकी डिग्री से नहीं मिलेगी बल्कि काम देखकर मिलेगी. नासा की वेबसाइट समय-समय पर जॉब ओपनिंग्स के लिए चेक करते रहें. खुद को अपडेटेड रखें और इसरो में काम करके अनुभव इकट्ठा करें, नासा में एंट्री आसान हो जाएगी.

वीजा की तैयारी करें और इससे संबंधित औपचारिकताएं भी पूरी करें.  यूएस एम्बेसी से इस संबंध में जानकारियां पा सकते हैं. नासा की वेबसाइट nasa.gov.in समय-समय पर विजिट करें. इसरो isro.gov.in से भी कनेक्टेड रहें. 

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकले 4 हजार पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत कर दें अप्लाई  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marathi in Rajasthan universities: राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
Science of Happiness Course: DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?
DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?
NEET UG Result 2026: 20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड
20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget