एक्सप्लोरर

​​देश के कई विश्वविद्यालय देंगे विदेशी यूनिवर्सिटियों के साथ मिलकर डिग्री, जानें डिटेल्स

Foreign Degree: अब विदेशी विश्वविद्यालयों की डिग्री हासिल करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कम खर्च में ही ये डिग्रियां मिल सकेंगी.

Indian & Foreign University Collaboration: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर संयुक्त और ड्यूल डिग्री शुरू करने की सहमति दे दी गई है. जिसके बाद अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी सहित देश के 48 विश्वविद्यालय अब विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री भी मिल सकेगी.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग  के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार (M. Jagdish Kumar) का कहना है कि 48 विश्वविद्यालयों ने विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त और ड्यूल डिग्री की पढ़ाई करवाने के लिए सहमति दी है. वहीं, अन्य विश्वविद्यालय द्वारा इस पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यूजीसी विनियम 2022 के तहत भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालय एक लिखित समझौते के तहत ड्यूल और संयुक्त डिग्री प्रदान करेंगे. समझौते में एडमिशन फीस, कोर्स, सिलेबस, वीजा, इंटर्नशिप प्लेसमेंट से लेकर अन्य शर्तें शामिल की गई हैं. अब देश के विद्यार्थियों को विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री प्राप्त करने का मौका मिलेगा. जबकि विदेशी छात्र भी भारत आकर पढ़ाई कर सकेंगे.

आपको बता दें कि पूर्व में विदेशी विश्वविद्यालय के डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करने के लिए छात्रों को विदेश जाना पड़ता था. इसमें लाखों रुपये का खर्चा होता था. जिसके चलते छात्र विदेशी संस्थानों से पढ़ाई करने में बचते थे. लेकिन अब नए नियम में महज 30 प्रतिशत कोर्स करके विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री पाने का मौका मिलेगा.

ट्विन प्रोग्राम

ट्विन प्रोग्राम में छात्र को कुछ कोर्स में एक दो या तीन सेमेस्टर की पढ़ाई विदेशी विश्वविद्यालय में जाकर करनी होगी. यह एक तरह का स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम होगा. इसमें 30 प्रतिशत कोर्स या क्रेडिट विदेशी विश्वविद्यालय से प्राप्त करने होंगे.

जॉइंट डिग्री

जॉइंट डिग्री में एक भारतीय और एक विदेशी विश्वविद्यालय मिलकर डिग्री प्रोग्राम चलाएंगे. इसमें डिग्री भारतीय यूनिवर्सिटी की होगी. साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों का नाम और लोगो होगा. इसमें 30-30 फीसदी क्रेडिट दोनों विश्वविद्यालयों का होगा.

ड्यूल डिग्री

इसमें एक डिग्री भारतीय और दूसरी विदेशी विश्वविद्यालय होगी. दोनी विश्वविद्यालय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाएंगे. इसमें दोनों ही विश्वविद्यालय अलग-अलग डिग्री जारी करेंगे. इसमें भी दोनों प्रोग्राम में 30 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर प्राप्त करना होगा.

​​Government Jobs 2022: यूपी के नर्सिंग कॉलेजों में निकली 233 पद पर भर्ती, यहां चेक करें डिटेल्स

​​ESIC Deputy Director Result: UPSC ने जारी किए ESIC डिप्टी डायरेक्टर भर्ती परीक्षा के नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget