एक्सप्लोरर

सीबीएसई के बाद अब CISCE ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की

सीबीएसई की परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाच सीआईएससीई ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है.

नई दिल्ली: सीआईएससीई ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है. बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने कहा, ‘‘परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. वैकल्पिक आकलन मानकों की जल्द घोषणा की जाएगी.’’

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) का निर्णय सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने की तर्ज पर लिया गया है. सीबीएसई परीक्षाओं का रद्द करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लिया गया.

सीआईएससीई ने मंगलवार की रात जारी आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सीआईएससीई ने 2021 के लिए आईएससी (12वीं कक्षा) की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय किया है. छात्रों, शिक्षकों और इस प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य हमारी शीर्ष प्राथमिकता है.’’

इसने कहा, ‘‘परीक्षा परिणाम एक प्रणाली के आधार पर तैयार किया जाएगा जिसमें स्कूलों द्वारा आयोजित आंतरिक परीक्षाओं को भी शामिल किया जाएगा. स्कूलों को आने वाले समय में इस प्रणाली के बारे में सूचित कर दिया जाएगा.’’

12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद अगर कुछ छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे तो सीआईएससीई ऐसे छात्रों को अनुकूल माहौल होने के बाद लिखित परीक्षा देने का विकल्प देगी.

सीआईएससीई ने पिछले हफ्ते संबद्ध स्कूलों से छात्रों के 11वीं कक्षा और इस सत्र के दौरान 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का औसत मुहैया कराने के लिए कहा था. परीक्षाएं चार मई से होने वाली थीं.

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द, जानें किस आधार पर तय हो सकते हैं परीक्षा के परिणाम

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget