एक्सप्लोरर

ये हैं देश की पहली महिला SPG कमांडो, जानें कितनी मिलती है सैलरी? PM Modi की करती हैं सुरक्षा

अदासो कापेसा देश की पहली महिला SPG कमांडो बनी हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात हैं. मणिपुर की रहने वाली अदासो की यह उपलब्धि देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा है.

देश की सुरक्षा प्रणाली में नया इतिहास रचने वाली महिला का नाम है इंस्पेक्टर अदासो कापेसा. मणिपुर की रहने वाली अदासो हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आईं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई. यह कोई आम तस्वीर नहीं थी, क्योंकि वह देश की सबसे खास सुरक्षा इकाई SPG (Special Protection Group) की वर्दी में थीं और वो भी एक महिला कमांडो के तौर पर.

अदासो कापेसा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में शामिल होने वाली पहली महिला SPG कमांडो बनी हैं. यह केवल उनके लिए नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं और खासकर पूर्वोत्तर राज्यों की बेटियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है.

SPG क्या है?

SPG यानी विशेष सुरक्षा समूह (Special Protection Group) भारत के प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए बनी एक विशिष्ट सुरक्षा इकाई है. यह यूनिट केंद्र सरकार के अधीन काम करती है और इसके कमांडोज को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. इस यूनिट में शामिल होना बेहद कठिन होता है, क्योंकि इसमें मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर परिक्षण होते हैं.

अदासो का सफर

अदासो कापेसा मणिपुर के सिनेपाटी जिले के एक छोटे से गांव "काइबी" से ताल्लुक रखती हैं. वह माओ नागा जनजाति से हैं. पढ़ाई के बाद उन्होंने SSB (सशस्त्र सीमा बल) जॉइन किया और पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) की 55वीं बटालियन में कार्यरत रहीं. यहीं से उनका सफर SPG तक पहुंचा. उन्होंने ना सिर्फ अपने साहस से बल्कि अनुशासन और मेहनत से खुद को साबित किया.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

कैसे बनते हैं SPG कमांडो?

SPG में सीधे भर्ती नहीं होती. इसमें उन्हीं को लिया जाता है जो पहले से किसी अर्धसैनिक बल जैसे CRPF, CISF, SSB या ITBP में कार्यरत हों. चयन के बाद उन्हें खास प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें हथियारों की ट्रेनिंग, मार्शल आर्ट, बम डिफ्यूजिंग, गुप्त मिशन और मानसिक मजबूती जैसे विषय शामिल होते हैं.

कितनी होती है SPG कमांडो की सैलरी?

रिपोर्ट्स के अनुसार SPG कमांडो को आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं. उनकी मासिक सैलरी 84,000 से शुरू होकर 2.4 लाख तक जा सकती है. इसके अलावा उन्हें विशेष जोखिम भत्ता, ड्रेस अलाउंस, ट्रेवल भत्ता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान

Embed widget