एक्सप्लोरर

IIT Roorkee Recruitment 2021: आईआईटी रुड़की में फाइनेंस ऑफिसर समेत 137 पदों पर भर्तियां, 11 मई तक करें आवेदन

आईआईटी की तरफ से दो एड जारी किए गए हैं. जिनमें ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के पद शामिल हैं. ये सभी पद नॉन-एकेडमिक्स के हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

IIT Roorkee Recruitment 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की की तरफ से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. संस्थान ने नोटिफिकेशन जारी कर नॉन-एकेडमिक्स के 137 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक उम्मीदवार इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 मई 2021 निर्धारित की गई है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 

इन पदों पर होगी भर्तियां 

ग्रुप ए के कुल 6 पदों पर भर्ती होनी है. इनमें फाइनेंस ऑफिसर का 1 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 2 पद, हिंदी ऑफिसर का 1 पद, असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर का 1 पद और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर का 1 पद शामिल है. 

ग्रुप बी के कुल 40 पद हैं. जिनमें जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट का 1 पद, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर का 1 पद, कोच के 6 पद, जूनियर सुपरिटेंडेंट के 31 पद और जूनियर सुपरिटेंडेंट राजभाषा का 1 पद शामिल है.

ग्रुप सी के कुल 93 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें फार्मासिस्ट का 1 पद, जूनियर लैब असिस्टेंट के 52 पद, जूनियर असिस्टेंट के 39 पद और ड्राइवर का 1 पद शामिल है. 

जरूरी शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा 

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन अलग-अलग पदों के लिए इंटरमीडिएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं. इन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष है. कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें.

कैसे करें आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको आईआईटी रुड़की की ऑफिशियल वेबसाइट https://iitr.ac.in पर जाना होगा. यहां आपको भर्तियों का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को पढ़ लें.

यह भी पढ़ें: UGC NET May Exam 2021 Postponed: कोरोना वायरस के कारण यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget