एक्सप्लोरर

JEE Main 2021: इस साल की जेईई मेन परीक्षा देने के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता नहीं होगी लागू

यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई मेन परीक्षा 2021 को लेकर बड़ी घोषणा की है. इसके तहत इस साल यह परीक्षा देने के लिए कैंडिडेट्स के क्लास 12वीं में 75 प्रतिशत अंक होना जरूरी नहीं है.

JEE Main 2021: जेईई मेन परीक्षा 2021 के कैंडिडेट्स के लिए एक खुशखबरी है. इस साल अगर उनके बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक नहीं भी आते हैं तब भी वे जेईई मेन परीक्षा का एंट्रेंस दे सकते हैं. यह घोषणा हाल ही में यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियान निशंक ने की. उन्होंने इस साल की जेईई मेन परीक्षा की न्यूनतम योग्यता से यह क्लॉज हटा दिया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के विभिन्न आईआईटीज, एनआईटीज, एसपीएज और सेंट्रली फंडेंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाता है. इस प्रकार जिन भी संस्थानों में स्टूडेंट्स को जेईई मेन परीक्षा के आधार पर एडमिशन दिया जाता है उन सबके लिए इस क्राइटेरिया को रिमूव कर दिया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह छूट केवल इस साल के लिए है यानी एकेडमिक सेशन 2021-22 के लिए.

एजुकेशन मिनिस्टर ने किया ट्वीट -

एजुकेशन मिनिस्टर ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी. अगर इस ट्वीट की भाषा जाननी हो तो इसमें कहा गया है कि, “आईआईटी जेईई (एडवांस्ड) के लिए, लिए गए निर्णय और पिछले शैक्षणिक वर्ष के लिए, लिए गए निर्णय को ध्यान में रखते हुए, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य परीक्षा) के तहत पात्रता मानदंड 75% अंक (कक्षा 12 परीक्षा में) छूट देने का निर्णय लिया गया है. यह फैसला अगले शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए एनआईटी, आईआईआईटी, एसपीए और अन्य सीएफटीआई के संबंध में है, जिनके प्रवेश जेईई (मुख्य) पर आधारित होते हैं. "

हुए हैं और भी बदलाव –

इस साल कोरोना के कारण जेईई मेन और अन्य बड़ी परीक्षाओं में कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं और कई तरह की छूट भी दी गई हैं. इसके बावजूद स्टूडेंट्स की तरफ से मांग उठ रही है कि परीक्षा कैंसिल की जानी चाहिए. हालांकि इस बारे में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं. पिछले साल की स्थितियां काफी खराब थी उसके बावजूद परीक्षा संपन्न हुई थी, ऐसे में इस साल परीक्षा आयोजित न हो, ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है.

IAS Success Story: दो साल के बच्चे और फुल टाइम जॉब के साथ बुशरा ने बिना कोचिंग के कैसे पास की UPSC परीक्षा, पढ़ें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget