एक्सप्लोरर

IIT-JEE Advanced 2017: सुप्रीम कोर्ट ने IIT की काउन्सिलिंग और एडमिशन पर लगायी रोक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज देश के सभी IITs को IIT-JEE (एडवान्स) 2017 के नतीजे के आधार पर छात्रों की काउन्सिलिंग करने और प्रवेश देने से रोक दिया. जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस एम खानविलकर की बैंच ने सभी होई कोर्ट को भी आज से इन IITs में काउन्सिलिंग और प्रवेश से संबंधित किसी भी नयी याचिका पर विचार करने से रोक दिया है.

अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट से न्यायसंगत समाधान करने का किया अनुरोध बैंच ने होई कोर्ट्स की रजिस्ट्री को यह सूचित करने का निर्देश दिया कि IIT-JEE 2017 की रैंक सूची और इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यथर्यिों को अतिरिक्त अंक दिये जाने को चुनौती देने वाली कितनी याचिकायें दायर हुयी हैं. बैंच ने इस आदेश की कॉपिज़ सभी हाई कोर्ट्स के रजिस्ट्रार जनरल को भेजने का निर्देश देते हुये मामले को 10 जुलाई को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध किया है. इस मामले की सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कोर्ट से न्यायसंगत समाधान करने का अनुरोध किया कि क्योंकि इस परीक्षा में बहुत अधिक संख्या में छात्र शामिल हुये थे.

बोनस अंक  देने की IIT की कार्यवाई पूरी तरह गलत है- वरिष्ठ अधिवक्ता कुछ अभ्यथर्यिों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह का कहना था कि IIT-JEE एडवान्स 2017 परीक्षा में गलत सवालों के लिये अभ्यथर्यिों को बोनस अंक  देने की IIT की कार्यवाई पूरी तरह गलत  है और इसने सभी छात्रों के अधिकार का हनन किया है. बैंच ने सुझाव दिया कि इन सवालों का जवाब देने का प्रयास करने वाले छात्रों को बोनस अंक दिये जायेंगे. बैंच ने कहा कि कोर्ट 2005 में दिये गये फैसले के आधार पर चलेगा और जिन छात्रों ने सवालों के जवाब देने का प्रयास नहीं किया उन्हें बोनस अंक नहीं दिये जा सकते.

वेणुगोपाल ने कहा कि प्रत्येक असफल सवाल के लिये निगेटिव अंक थे और हो सकता है कि कुछ छात्रों ने निगेटिव अंक की आशंका में इन सवालों का जवाब देने का प्रयास ही नहीं किया हो. उन्होंने कहा कि अब तक 33000 से अधिक छात्र देश की इन प्रतिष्ठित संस्थानों के विभिन्न कोर्सेस में प्रवेश ले चुके हैं.

समस्या का समाधान जल्द से जल्द खोजने का प्रयास करेगा कोर्ट बैंच ने कहा कि वह इस समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करेगी जिसे जल्दी से जल्दी सुलझाना जरूरी है परंतु अंतरिक उपाय के रूप में आईआईटी को जेईई-2017 के आधार पर और काउन्सिलिंग नहीं करनी चाहिए और प्रवेश नहीं देना चाहिए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget