एक्सप्लोरर

IIT Dropouts Story: ये हैं दिग्गज आईआईटी ड्रॉपआउट्स, कोई है अरबपति…तो कोई बड़ा वकील, यहां देखें पूरी लिस्ट

देश के कई ऐसे दिग्गज हैं जिन्होंने आईआईटी में दाखिला लिया लेकिन पढ़ाई पूरी न करने के बावजूद वह आज अपने-अपने क्षेत्र में. खासे सफल और नामचीन हैं.

देश के आईआईटी में दाखिला लेना हर युवा का सपना होता है. हालांकि, हम सभी जानते हैं कि आईआईटी में एडमिशन पाना कितना कठिन है. आईआईटी में पढ़ने वाले बहुत से छात्र करियर में काफी सफलता हासिल करते हैं और देश को गौरवशाली बनाते हैं.
 
वहीं, बहुत से छात्र ऐसे हैं जिन्होंने आईआईटी में एडमिशन लेने के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, लेकिन उसके बाद भी वह आज अपने प्रोफेशनल लाइफ में काफी सफल हैं और दुनिया उनके बारे में जानती है. आइए जानते हैं कि ऐसे ही बेहद कामयाब लोगों की कहानी.
 
 
मुकेश अंबानी 
मुकेश अंबानी ने आईआईटी की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी. वह अपने एक दोस्त के साथ इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करने के लिए चले गए थे. मुकेश अंबानी आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे बड़ी तेल, पेट्रोकेमिकल कंपनी है. इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिटेल और टेलीकॉम कारोबार भी है. देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर लोगों की सूची में 10वें नंबर पर शामिल है.
 
 
शाश्वत नकरानी
23 साल की उम्र में जब हम में से ज्यादातर लोग पढ़ाई कर रहे होते हैं. वहीं, भारत पे के संस्थापक शाश्वत नकरानी दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुके थे. वह सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाले भारतीय बन चुके थे. आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक भारत पे के को फाउंडर शाश्वत नकरानी देश के सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बने थे. नकरानी ने आईआईटी की पढ़ाई बीच में छोड़ कर भारत पे की शुरुआत की थी.
 
अज़हर इकबाल
आईआईटी की पढ़ाई बीच में छोड़ कर अपना काम शुरू करने वाले अजहर इकबाल न्यूज ऐप इन शॉर्ट्स के संस्थापकों में से एक हैं. 60 शब्द में न्यूज़ अपडेट देने वाली इनशॉर्ट एक बेहतरीन न्यूज सेवा है. इनशॉर्ट्स की वैल्यू अब 700 करोड़ रुपये को पार कर गई है.
 
डॉ. दामोदरण
भारत के पूंजी बाजार नियामक सेबी के चीफ रह चुके डॉ. दामोदरन ने आईआईटी की पढ़ाई छोड़ कर इकनॉमिक्स पढ़ने का फैसला किया था. इसके बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की. डॉक्टर दामोदरन ने आईडीबीआई बैंक, यूटीआई के चेयरमैन और इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
 
राहुल यादव
आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेने के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले हाउसिंग डॉट कॉम के संस्थापक राहुल यादव अपने सपने को जीने के लिए अलग काम करना चाहते थे. राहुल यादव ने कहा कि हर आइडिया सफल नहीं होता, लेकिन आपका इंटेंशन और फोकस आपके आइडिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. फाइनल ईयर में आईआईटी की पढ़ाई छोड़ने वाले राहुल यादव ने हाउसिंग डॉट कॉम के रूप में देश में रियल एस्टेट क्रांति की शुरुआत की थी.
 
प्रशांत भूषण 
देश के मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास कर आईटी मद्रास ज्वाइन कर लिया था, लेकिन एक सेमेस्टर की पढ़ाई के बाद उन्होंने आईआईटी छोड़ दी और दो साल का बीएससी प्रोग्राम जॉइन किया. प्रशांत भूषण इसके बाद पढ़ाई के लिए प्रिंसेसटन यूनिवर्सिटी चले गए लेकिन उन्होंने पढ़ाई पूरी किए बिना ही वहां से वापस लौटने का फैसला किया.
 
 
नारायणमूर्ति 
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति को दुनिया भर में बहुत से लोग जानते हैं. नारायण मूर्ति ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन पैसे की दिक्कत की वजह से वह एडमिशन नहीं ले पाए. उसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैसूर से अपनी पढ़ाई की. नारायणमूर्ति मध्य आय वर्ग के परिवार से आए थे और उन्होंने आईटी सर्विस कंपनी शुरुआत कर इंफोसिस को दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी बना दिया.
 
विनोद राय
भारत के कैग के रूप में काम कर चुके विनोद राय ने आईआईटी का की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उन्होंने इसकी जगह दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर इन इकोनॉमिक्स करने का फैसला किया. विनोद राय ने देश में 2जी घोटाला, कोलगेट, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के कई बड़े मामलों की पड़ताल की है.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget