एक्सप्लोरर

IIT बॉम्बे बड़े बदलाव की तैयारी में, हॉस्टल से एग्जाम तक होगा रिफॉर्म

IIT बॉम्बे संस्थान में कई बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. संस्थान की ओर से छात्रों को भेजे गए अपडेट में हॉस्टल, मेस व्यवस्था, स्टूडेंट वेलनेस और परीक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों की जानकारी दी गई है.

IIT बॉम्बे छात्रों की सुविधाओं और वेलनेस सपोर्ट सिस्टम में कई बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. संस्थान की ओर से छात्रों को भेजे गए अपडेट में हॉस्टल सुविधाओं, मेस व्यवस्था, स्टूडेंट वेलनेस और परीक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों की जानकारी दी गई है. इनमें कुछ बदलावों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि कुछ अभी मंजूरी और छात्रों के से मिलने वाले फीडबैक पर निर्भर है. यह बदलाव छात्र साहिल वाकोड़े की मौत और उसके बाद कैंपस में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच सामने आए हैं. छात्रों की ओर से वेलफेयर, काउंसलिंग, अनुशासन और संस्थान के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की मांग की गई थी. आईआईटी बॉम्बे अब इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वेलनेस सपोर्ट सिस्टम को नए तरीके से तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. 

IIT बॉम्बे में एसोसिएट डीन फॉर स्टूडेंट वैलनेस का पद शुरू किया है. प्रोफेसर दीपक मारला को इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही हॉस्टल स्तर पर स्टूडेंट वैलनेस सेक्रेटरी नियुक्त करने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है, ताकि छात्रों को उनके रहने की जगह के आसपास ही सहायता मिल सके. संस्थान अलग-अलग कमेटियों में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने का ऑप्शन भी ढूंढ रहा है. विभागीय स्तर पर भी छात्रों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के को लेकर विभागाध्यक्षों के साथ चर्चा की गई है. वहीं आईआईटी बॉम्बे का मौजूदा स्टूडेंट वेलनेस सेंटर पहले से काम कर रहा है, जहां काउंसलिंग, पीयर सपोर्ट और वेलनेस प्रोग्राम उपलब्ध है. वहीं प्रस्तावित बदलाव इसी व्यवस्था को और मजबूत करने और नए तरीके से व्यवस्थित करने से जुड़े हैं. 

हॉस्टल में प्ले एरिया और नए पंखे 

हॉस्टल सुविधाओं में भी कई बदलाव प्रस्तावित है. छात्रों के लिए प्ले एरिया तैयार करने की योजना है. इसके लिए जनरल सेक्रेटरी, सपोर्ट्स काउंसिलर और वार्डन मिलकर हॉस्टल में उपयुक्त जगहों की पहचान करेंगे और छात्रों की जरूरतों को समझेंगे. हॉस्टल के पंखों को बदलने के लिए भी अलग-अलग ऑप्शन का परीक्षण किया गया है. निर्माताओं से बातचीत और टेस्टिंग के बाद कुछ ऑप्शन तय किए गए हैं. हालांकि अंतिम फैसला छात्रों के फीडबैक के आधार पर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

मेस सिस्टम में भी बदलाव 

मेस व्यवस्था को लेकर छात्रों से पहले ही सर्वे कराया जा चुका है. इसके नतीजों के आधार पर नई मेस व्यवस्था की तैयारी की जाएगी. संस्थान अब नए कैटरर्स के चयन के लिए दोबारा टेंडर प्रवेश शुरू करने जा रहा है. वही संशोधित फ्लेक्सी मेस सिस्टम भी तैयार है, लेकिन इसे अभी मंजूरी का इंतजार है. मंजूरी मिलने के बाद इस व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा. 

एग्जाम शेड्यूल में बदलाव अभी प्रस्तावित 

IIT बॉम्बे सेमेस्टर परीक्षाओं के शेड्यूल को लेकर भी बदलाव पर विचार कर रहा है. संस्थान ने वैकल्पिक परीक्षा टाइमलाइन पर चर्चा की है, लेकिन यह बदलाव अभी अंतिम नहीं हुआ है. प्रस्तावित शेड्यूल को मंजूरी मिलने के बाद ही से लागू किया जाएगा. इसके अलावा परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए प्रस्तावित नियमों का एक शुरुआती ड्राफ्ट भी तैयार किया गया है. इस पर चर्चा और फैसला इमरजेंसी सीनेट बैठक में किया जाना है.

ये भी पढ़ें-अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget