एक्सप्लोरर

आंखों की कम रोशनी भी राह में नहीं बन सकी रोड़ा, IIM अहमदाबाद में यूं खिले कामयाबी के 'तरुण'

IIM Ahmedabad: आईआईएम से पीएचडी की डिग्री लेने वाले तरुण पहले दृष्टिबाधित कैंडिडेट हैं. अब वे आईआईएम बोधगया में फैकल्टी के पद पर ज्वॉइन करेंगे. ऐसी है तरुण की सफलता की कहानी.

IIM Ahmedabad First Visually Impaired Scholar Varun: मन में अगर कुछ करने का ज्वलंत जज्बा हो तो किसी भी तरह की रुकावट आड़े नहीं आ सकती. कोई समस्या, कोई कमी, कोई अभाव सफलता की राह में रोड़ा नहीं अटका सकता. इसका जीता-जागता उदाहरण हैं तरुण कुमार वशिष्ठ. तरुण आईआईएम अहमदाबाद से पीएचडी पूरी करने वाले पहले विजुअल इम्पेयर्ड स्कॉलर हैं. जब से आईआईएम में (साल 1971) से ये डिग्री दी जा रही है, तब से पहली बार किसी दृष्टिबाधित कैंडिडेट ने न केवल पीएचडी प्रोग्राम में इनरोल कराया बल्कि सफलतापूर्वक उसे पूरा भी किया.

अब दूसरे स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईआईएम अहमदाबाद से पीएचडी पूरी करने के बाद तरुण अब आईआईएम बोधगया में फैकल्टी के पद पर काम करेंगे. अगले महीने वो असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वॉइन करेंगे और इस प्रकार उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है जहां एक विजुअली इम्पेयर्ड कैंडिडेट ‘नॉन-डिसएबल्ड’ इंस्टीट्यूशन में पढ़ाएगा.

जन्म से नहीं देख सकते

तरुण वशिष्ठ उत्तराखंड के हैं जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं. वे कहते हैं कि वे खुद को लकी मानते हैं कि उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जहां सभी लोग काफी सपोर्टिव थे. घर का वातावरण भी काफी अच्छा था. उनकी स्कूलिंग सामान्य स्कूल से ही हुई. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तरुण ने वो विषय भी पढ़े (जैसे मैथ्स) जो ऐसे कैंडिडेट्स के द्वारा सामान्यता नहीं चुने जाते.

आईआईटी रुड़की में हुआ चयन

बीएससी की डिग्री पूरी होने के बाद तरुण ने जनरल कैटेगरी में आईआईटी रुड़की का एंट्रेंस एग्जाम पास किया. वे इंटरव्यू के लिए बुलाए गए पर उन्हें यहां ये कहकर रिजेक्ट कर दिया गया कि वे पढ़ाई की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाएंगे.

आईआईएम अहमदाबाद आए

आईआईटी रुड़की से रिजेक्ट होने के बाद तरुण ने हिम्मत नहीं हारी और आईआईएम अहमदाबाद के डॉक्टोरल प्रोग्राम में साल 2018 में इनरोल कराया. यहां से इस कैटेगरी में पीएचडी की डिग्री लेने वाले वे पहले कैंडिडेट हैं. ये एक नया अनुभव था उनके लिए भी और इंस्टीट्यूट के लिए भी. 

यह भी पढ़ें: पहले ही अटेम्प्ट में अर्तिका ने पास की यूपीएससी परीक्षा, ऐसे बनीं IAS 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG काउंसलिंग 2026 में MCC ने किए बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
NEET UG काउंसलिंग 2026 में MCC ने किए बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
भारत में हर चौथा कमर्शियल पायलट महिला, जानें पायलट बनने की योग्यता, ट्रेनिंग और सैलरी
देश में हर चौथा कमर्शियल पायलट महिला, जानें इसकी पढ़ाई योग्यता, ट्रेनिंग और सैलरी
भारत सरकार में नौकरी करने का बड़ा मौका, अगले कुछ महीनों में निकलेंगी वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
भारत सरकार में नौकरी करने का बड़ा मौका, अगले कुछ महीनों में निकलेंगी वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान की परीक्षा एजेंसियां बेहाल, RPSC से RBSE तक अध्यक्ष और सदस्यों के कई पद खाली 
राजस्थान की परीक्षा एजेंसियां बेहाल, RPSC से RBSE तक अध्यक्ष और सदस्यों के कई पद खाली 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget