एक्सप्लोरर

पत्रकारिता में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर, IGNOU से कर सकते हैं ये खास कोर्स

अगर आप पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं तो आज के समय में यह एक बेहद ही शानदार करियर है. अब पत्रकारिता की पढ़ाई करने वालों के लिए इग्नू ने दो साल का एक खास कोर्स लॉन्च किया है.

करियर के सभी क्षेत्रों में से पत्रकारिता एक खास स्थान रखती है, खासकर उनके लिये जिन्हें लिखने-पढ़ने का विशेष शौक रहता है. नित नई चुनौतियों का सामना करने की शक्ति के साथ ही हर दिन कुछ नया करने की इच्छा अगर आप में हैं तो यह क्षेत्र आपके लिये है. इसके साथ ही जब कोर्स करने की सुविधा इग्नू से मिलती हो तो पढ़ाई और आसान बन जाती है.

इसकी वजह ये है कि इग्नू में आप डिस्टेंस मोड में काम करते हुए पढ़ाई कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें दो साल के कोर्स को आप तीन साल में भी पूरे कर सकते हैं. दूसरी अच्छी बात यह है कि इग्नू से मिली डिग्रियों को पूरे भारत में मान्यता मिलती है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इग्नू सुविधायें तो देता है पर वहां होने वाले कोर्स और परीक्षाओं का स्तर कठिन माना जाता है. आपको पास करने के लिये मेहनत करनी होगी.

नया कोर्स हुआ है लांच

इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म और न्यू मीडिया स्टडीज ने एक नया एकेडमिक प्रोग्राम लांच किया है जिसे ओपेन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में किया जा सकता है. कोर्स का नाम है एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन. यूं तो इस कोर्स की अवधि न्यूनतम दो साल है पर इसे अधिकतम पांच साल में भी किया जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता

इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिये आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक किया हो. यह किसी भी विधा में हो सकता है. इस कोर्स की फीस दोनों वर्षों को मिलाकर 25 हजार रुपये है. चूंकि यह कोर्स डिस्टेंस लर्निंग मोड में किया जाता है इसलिये आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा और जानकारी हो.

कुछ खास है इस प्रोग्राम में

जैसा की हम पहले भी इग्नू के कोर्स की खासियत कह चुके हैं पर इस प्रोग्राम में एक और विशेषता है कि अगर एक साल पूरा होने पर आप कोर्स बीच में ही खत्म करना चाहते हो तो ऐसा कर सकते हैं. इस दिशा में लेटरल एग्जिट का चुनाव किया जा सकता है. ऐसा करने और एक साल पढ़ाई करने पर आपको पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन दिया जायेगा. यह डिग्री न होकर डिप्लोमा होगा.

कैसे करें अप्लाई

इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in, पर जाकर इस कोर्स के लिए आवेदन किए जा सकते हैं, साथ ही विस्तार में सारी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है. साइट पर जाकर ऑनलाइन एडमिशन ओपन फॉर जनवरी 2020 सेशन लिंक पर जायें. आवेदन करके सबमिट कर दें और भविष्य के लिये हार्ड कॉपी निकाल लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget