एक्सप्लोरर

ICSI ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2021 के एडमिट कार्ड जारी किए, 10 जुलाई को है परीक्षा

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 2021 के एडमिट कार्ड इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी कर दिए हैं.  CSEET एडमिट कार्ड  डाउनलोड करने के लिए, 10 जुलाई को परीक्षा देने वाले आवेदकों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा.

रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी CSEET परीक्षा 2021
कोरोना संकट की वजह से इस बार CSEET परीक्षा 2021 का आयोजन रिमोट से संचालित ऑनलाइन परीक्षा के रूप में किया जाएगा. उम्मीदवार घर से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप के माध्यम से ICSI CSEET मई 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकेंगे. उम्मीदवारों के पास रिमोट से संचालित परीक्षा के दौरान वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रूफ होना चाहिए.परीक्षा के दौरान किसी अन्य डॉक्यूमेंट्स को रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ICSI CSEET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं
सीएसईईटी रजिस्ट्रेशन नंबर या CSEET यूनिक आईडी, और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें.
डेजिग्नेटेड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
CSEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

CSEET 2021 परीक्षा 200 अंकों की होगी
CSEET 2021 परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. CSEET प्रश्न पत्र में बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट और करंट अफेयर्स सहित चार पेपर शामिल होंगे.

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है
उम्मीदवारों को प्रत्येक भाग में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे यानी पेपर 1, पेपर 2, पेपर 3 और पेपर 4 में अलग-अलग 40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स होने चाहिए  और सभी भागों के कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को क्वालिफाइ माना जाएगा.  गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

ये भी पढ़ें

BHU Exam 2021: बीएचयू ने UG, PG सेमेस्टर एग्जाम का शेड्यूल जारी किया, ओपन बुक मोड में होंगी परीक्षाएं

Corona महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में आज से प्रशासनिक कार्यों के लिए फिर से खुले स्कूल


 
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
Deepak Dhar Dirac Medal 2026 : भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान
भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget