एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच ICAI का बड़ा फैसला, सीए परीक्षा 2025 टली; नई तारीख जल्द

ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक तनाव के बीच ICAI का बड़ा फैसला सामने आया है. सीए परीक्षा 2025 की नई तारीख जल्द सामने आएगी.

भारत-पाक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक अहम फैसला लिया है. मई 2025 में होने वाली सीए परीक्षा अब तय तारीख पर नहीं होगी. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालातों को देखते हुए ICAI ने सीए परीक्षा स्थगित कर दी है.

ICAI की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि देश में वर्तमान हालातों के कारण 9 मई से 14 मई 2025 के बीच होने वाली सीए की सभी बची परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की जा रही हैं. इसमें सीए फाइनल, इंटरमीडिएट, पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स और इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT AT) भी शामिल हैं.

जल्द आएंगी नई तारीख

हालांकि, ICAI ने अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट icai.org से ही अपडेट लें. संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखें हालात सामान्य होने के बाद जल्द घोषित की जाएंगी.

सीमा पर तनाव

ICAI का यह फैसला उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव के बीच कई जगहों पर सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

हर साल बड़ी संख्या छात्र ICAI की सीए परीक्षाएं देते हैं. अचानक परीक्षा टलने से जहां कुछ छात्र निराश हैं, वहीं अधिकांश का मानना है कि ऐसी स्थिति में सुरक्षा पहले है. ICAI ने सभी छात्रों से धैर्य बनाए रखने और वेबसाइट पर नजर रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget