एक्सप्लोरर

ICAI: आने वाले समय में साल में तीन बार होगी सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा, पढ़ें डिटेल्स

ICAI CA Foundation and Inter Exam: आईसीएआई की ओर से आने वाले समय में सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा साल में तीन बार आयोजित कराई जाएगी.

ICAI: नई शिक्षा नीति आ जाने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए-नए बदलाव हो ही रहे हैं. अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से भी अपने परीक्षा पैटर्न को बदलने का मन बना लिया गया है. मई में होने वाली परीक्षा के बाद सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा वर्ष में तीन बार आयोजित हुआ करेगी. जिस पर मंथन चल रहा है.

नई व्यवस्था के इसी वर्ष लागू होने की उम्मीद है. इस महत्वपूर्ण फैसले का उद्देश्य सीए उम्मीदवारों पर दबाव कम करना और उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अधिक अवसर प्रदान करना माना जा रहा है. परीक्षा के वर्ष में तीन बार होने की जानकारी कुछ दिन पहले एक्स पर भी साझा की गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो तीन बार परीक्षा के आयोजन के सफल क्रियान्वयन के बाद इसे वर्ष में चार आयोजित करने की योजना है.

इंतजार नहीं करना पड़ेगा

आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य धीरज खंडेलवाल का कहना है कि अब स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा दे सकेंगे. अगर कोई नवंबर में तैयारी हो गया है तो उसे अगले साल मई-जून तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसी तरह फरवरी में परीक्षा देकर संतुष्ट नहीं होने वाले स्टूडेंट्स नवंबर में दोबारा दे सकेंगे. ICAI के अनुसार ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं. दुनिया की कई संस्थाएं साल में कई बार परीक्षा कराती हैं. इससे छात्रों पर परीक्षा का तनाव कम होगा और उन्हें बेहतर अनुभव मिलेगा.

नहीं होगा टकराव

विभिन्न रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चुनाव और ICAI परीक्षा की तारीखें टकरा सकती हैं. जिस पर ICAI ने कहा है कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. चुनाव की तारीखें आने के बाद ही परीक्षा की तारीखों का एलान होगा.

यह भी पढ़ें- BHU Admission 2024: रजिस्ट्रेशन जारी हैं, इस तारीख तक भर दें फॉर्म, एडमिशन के लिए पास करनी होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget