एक्सप्लोरर

ICAI ने CA के एप्लीकेशन फार्म्स को ऑनलाइन फ्री में एडिट करने की सुविधा आरंभ की

आईसीएआई सीए की परीक्षा के लिये आवेदन करने वालों को संस्थान ने आवेदन पत्रों को ऑनलाइन फ्री में एडिट करने की सुविधा देकर काफी राहत प्रदान की है

नई दिल्लीः ICAI CA Application Forms Can Be Edited Without Fees: आईसीएआई के सीए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिये संस्थान राहत की खबर लेकर आया है. अब आवेदन करने वाले छात्र अपना एप्लीकेशन फार्म बिना किसी शुल्क के फ्री में ऑनलाइन एडिट कर सकते हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ये सुविधा लेकर आया है. आईसीएआई कम से कम एक हफ्ते के लिये एडिटिंग विंडो खोलेगा. इस बीच आप कुछ मुख्य बदलाव जैसे एग्जाम सेंटर, माडियम, ग्रुप आदि बदल सकते हैं.

सबसे बड़ी राहत तो यह है कि जिन उम्मीदवारों ने पुराने सिलेबस के साथ आवेदन किया था, वे अब नये सिलेबस के साथ अप्लाई कर सकते हैं. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी औऱ इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के साथ मिलकर उम्मीदवारों को दोगुनी सुविधा प्रदान कर दी है. अब किसी भी आवेदन पत्र में कोई कमी रह गयी हो तो उसे समय रहते दूर किया जा सकता है.

क्या बदल सकते हैं –

एप्लीकेशन भरने के समय कैंडिडेट कितनी भी सावधानियां रखें पर कई बार गलती हो ही जाती है. कई बार वे कुछ कॉलम्स को बाद में बदलने का निर्णय लेते हैं. ऐसी स्थिति में यह नई सुविधा बहुत काम आयेगी. इस सुविधा के तहत आप सेंटर, मीडियम, ग्रुप, पर्सनल डिटेल्स, पुराना या नया सिलेबस का चुनाव, इन सेक्शंस को चेंज कर सकते हैं. इसके लिये आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं देना है. यहां इस बात पर भी ध्यान देना है कि मैन्युअल एप्लीकेशन जिसके माध्यम से आप कोई भी चेंज करना चाह रहें हैं, नहीं स्वीकार किये जायेंगे. आपको बदलाव या गलतियों में सुधार केवल ऑनलाइन मोड में करना है. इसके लिये वेबसाइट एड्रेस है www.icaiexam.icai.org.

क्या है तरीका –

उम्मीदवार को केंद्र / समूह / माध्यम, हस्ताक्षर आदि किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए एक हैंड रिटेन या टाइप किए गए आवेदन की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी. तब जाकर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. उम्मीदवार केंद्र / समूह / माध्यम आदि में चेंज के लिये की गयी रिक्वेस्ट को अपने एडमिट कार्ड में देख सकेंगे. मांगे गए चेंजेस को शामिल करने के बाद, इस करेक्शन विंडो के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज

Embed widget