एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद अच्छी नौकरी मिली, कुछ साल बाद यूपीएससी का रुख किया और दूसरे प्रयास में राहुल बने आईएएस

कुछ लोग ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर देते हैं, तो कई लोग कुछ साल नौकरी करने के बाद इस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाते हैं. इनमें से कई लोग तैयारी के लिए नौकरी छोड़ देते हैं.

Success Story Of IAS Topper Rahul Bhat: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया रैंक 68 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाले राहुल भट्ट की कहानी बताएंगे. राहुल को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली. पहली बार उन्होंने प्री परीक्षा पास कर ली लेकिन मेंस में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए. राहुल को यूपीएससी का ख्याल ग्रेजुएशन के बाद नौकरी करने के दौरान आया. फिर क्या था उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी और रणनीति बना कर पढ़ाई में जुट गए. उनका यूपीएससी का सफर करीब 3 साल लंबा रहा.

दिल्ली में हुई शुरुआती पढ़ाई

राहुल भट्ट मूल रूप से जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर के रहने वाले हैं. हालांकि उनकी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई और इसके बाद वे इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने पुणे चले गए. इंजीनियरिंग के बाद उनका एक अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट हो गया और वे नौकरी करने लगे. करीब 2 साल तक उन्होंने यहां नौकरी की. इसके बाद उनका मन यूपीएससी की तरफ बढ़ने लगा और उन्होंने नौकरी छोड़कर इस फील्ड में आने का फैसला कर लिया.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

अपनी तैयारी के बाद राहुल ने साल 2015 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी, जिसमें वे प्री परीक्षा पास कर गए लेकिन मेंस में अटक गए. इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ गया और उन्हें लगा कि वे अगले प्रयास में बेहतर कर सफलता हासिल कर सकते हैं. उन्होंने पुरानी गलतियों को सुधारा और दूसरे प्रयास में आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया. खास बात यह रही कि उन्होंने दूसरा प्रयास 2017 में दिया. उन्होंने पहली बार असफलता मिलने के बाद करीब 2 साल तक अच्छी तैयारी की और तब परीक्षा में शामिल हुए.

यहां देखें राहुल का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को राहुल की सलाह

राहुल का मानना है कि यूपीएससी परीक्षा में प्री और मेंस परीक्षा के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट आपकी रैंक बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. उनके मुताबिक अगर आप इसमें बढ़िया कर पाएंगे तो आप बेहतर रैंक प्राप्त कर सकते हैं. वे कहते हैं आप कॉन्फिडेंट होकर यूपीएससी की तैयारी करें और लगातार मेहनत करें. असफलता से घबराएं नहीं और अपनी गलतियों को सुधार कर दूसरा प्रयास ज्यादा बेहतर तरीके से करें. अगर आप चीजों को सही ढंग से मैनेज करना सीख जाएंगे तो आप इस परीक्षा में जरुर सफल होंगे.

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की तैयारी की, नवनीत ने लगातार दो बार पास की परीक्षा और बनीं आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget