एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की तैयारी की, नवनीत ने लगातार दो बार पास की परीक्षा और बनीं आईएएस

यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले हर कैंडिडेट का अलग अनुभव होता है. किसी के लिए यह परीक्षा एक बार पास करना मुश्किल होता है तो कोई अच्छी रैंक के लिए बार-बार यह परीक्षा पास कर देता है.

Success Story Of IAS Topper Navneet Mann: आज आपको यूपीएससी परीक्षा में लगातार दो बार सफलता प्राप्त करने वाली नवनीत मान की कहानी बताएंगे. पहले प्रयास में उनकी रैंक 501 रही और डिफेंस अकाउंट्स सर्विस मिली. लेकिन इससे वे संतुष्ट नहीं हुईं और आईएएस बनने के लिए दूसरा प्रयास किया. उनकी रणनीति इतनी सटीक रही की दूसरे प्रयास में उनकी ऑल इंडिया रैंक 33 आई. इस तरह करीब 2 साल में उन्होंने अपने सपने को पूरा कर लिया. नवनीत को ग्रेजुएशन के दौरान यूपीएससी का ख्याल आया और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी.

इंटरमीडिएट के बाद किया इंजीनियरिंग का रुख

मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली नवनीत के पिता दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई और 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया. कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी का रुख किया. सटीक तैयारी और कड़ी मेहनत की बदौलत उन्हें पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. हालांकि उनकी रैंक 501 रही, जिसकी वजह से उन्हें आईएएस का पद नहीं मिला. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरा प्रयास किया और उसमें अपना मन मुताबिक पद हासिल किया.

सीमित सोर्स के साथ करें तैयारी

नवनीत का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी आप को सीमित रिसोर्सेज के साथ करनी चाहिए. सिलेबस के हिसाब से आपको चुनिंदा किताबें ही तैयारी के लिए लेनी चाहिए. इससे आप सिलेबस को जल्दी कवर कर पाएंगे और उसके बाद रिवीजन का समय मिल जाएगा. इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करने से ही सफलता मिलती है. साथ ही आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करते रहें जो आपको परीक्षा के दिन काफी मदद करेगी.

यहां देखें नवनीत का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को नवनीत की सलाह

नवनीत कहती हैं कि अपनी यूपीएससी की तैयारी के दौरान कुछ शॉर्ट नोट्स जरूर बना लें. यह नोट्स आपके रिवीजन में काफी काम आएंगे. वे कहती हैं कि अपना सिलेबस कवर करने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें. पहले प्रयास में उनका रिवीजन अच्छी तरह नहीं हो पाया, जिसकी वजह से उनकी रैंक अच्छी नहीं आई. दूसरे प्रयास में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा रिवीजन किया और बेहतर रैंक प्राप्त कर अपना यूपीएससी का सफर पूरा कर लिया.

IAS Success Story: पहले ही प्रयास में सफल हुए प्रियांक, मनमुताबिक नहीं मिला पद, दोबारा दी UPSC और बने आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget