एक्सप्लोरर

IAS Success Story: छोटे से गांव के किसान का बेटा प्रदीप बना IAS अधिकारी, जानिए कैसा रहा उनका सफर

प्रदीप ने इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद उन्होंने नौकरी की. इसी बीच उन्हें सिविल सेवा का ख्याल आया. काफी सोचने समझने के बाद उन्होंने तैयारी शुरू कर दी और सफलता हासिल की.

Success Story Of IAS Topper Pradeep Kumar Dwivedi: बारीगढ़, छतरपुर बुंदेलखंड के रहने वाले प्रदीप कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की. इस दौरान उनके सामने कई मुश्किलें आईं लेकिन उन्होंने सभी का डटकर सामना किया. प्रदीप ने इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद उन्होंने नौकरी की. इसी बीच उन्हें सिविल सेवा का ख्याल आया. काफी सोचने-समझने के बाद उन्होंने तैयारी शुरू कर दी और सफलता हासिल की. चलिए जानते हैं उनके इस सफर के बारे में..

प्रदीप के पिता हैं किसान
प्रदीप बेहद साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता किसान हैं और मां गृहणी. प्रदीप ने शुरुआती शिक्षा अपने होमटाउन से पूरी की. इसके बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिये भोपाल आ गये. हालांकि शुरुआत में उनके मन में सिविल सेवा की तैयारी को लेकर कोई विचार नहीं था. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर नौकरी की. उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा को लेकर फैसला किया था कि अगर दो प्रयासों में वह सफल नहीं हुए तो आगे कोशिश नहीं करेंगे. उन्होंने इस दौरान कभी हिम्मत नहीं हारी और हमेशा तैयारी करते रहे.

दूसरे अटेम्प्ट में हुए चयनित
प्रदीप को मन मुताबिक सफलता हासिल करने में तीन वर्ष का समय लगा. हालांकि उनका यूपीएससी में सिलेक्शन दूसरे वर्ष में हो गया था. प्रदीप दूसरे अटेम्प्ट में 491 रैंक के साथ पास हुए थे. उन्होंने इस रैंक के तहत मिली सेवा भी ज्वॉइन कर ली थी. लेकिन वह लगातार तैयारी में लगे थे. प्रदीप ने साल 2018 में तीसरी बार परीक्षा दी और वे 74वीं रैंक के साथ आईएएस पद के लिए चयनित हो गए. 

बिना कोचिंग के हुए सफल
प्रदीप कहते हैं कि मेन्स और प्री परीक्षा दोनों की तैयारी साथ करनी चाहिए. सबसे अहम बात कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के लिए कोचिंग नहीं ली थी. वह ऑनलाइन माध्यम से तैयारी किया करते थे. उनका कहना है कि ऑनलाइन वह सब चीजें मौजूद हैं जिसकी मदद से आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.

यहां देखें प्रदीप कुमार द्विवेदी द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू का वीडियो

प्रदीप की अन्य कैंडिडेट्स को सलाह
प्रदीप मानते हैं कि इस परीक्षा को पास करने में सेल्फ स्टडी का बड़ा योगदान होता है. आप शेड्यूल बनाएं और रोजाना पढ़ाई करें. अगर आप रोजाना नहीं पढ़ेंगे तो आपकी सफलता के चांसेस कम हो जाएंगे. हर पेपर को बराबर महत्व दें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
Sanjiv Goenka Education: कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget