एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों से पढ़ाई के बाद लोकेश ने चुना यूपीएससी का रास्ता, पहले प्रयास में बने IAS अफसर

कई लोग जिस क्षेत्र में भी जाते हैं, वहां उन्हें सफलता मिल जाती है. ऐसी ही कहानी लोकेश की है. पहले उन्होंने इंजीनियरिंग और फिर मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. इसके बाद यूपीएससी का सपना पूरा किया.

Success Story Of IAS Topper Lokesh Yadav: यूपीएससी में तमाम लोग अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं. कुछ इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद यूपीएससी का रास्ता चुनते हैं तो कुछ लोग मेडिकल साइंस की पढ़ाई के बाद इस क्षेत्र में आने का मन बनाते हैं. हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले लोकेश यादव की कहानी बेहद दिलचस्प है. उन्हें यूपीएससी में पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई और आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया. इससे पहले लोकेश ने देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्हें अपने मुकाम तक पहुंचने में लंबा वक्त नहीं लगा. उनकी सफलता की वजह बेहतर रणनीति और कड़ी मेहनत रही.

12वीं के बाद पास किया जेईई का एग्जाम

लोकेश पढ़ाई में हमेशा से होशियार थे और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने जेईई का एग्जाम दिया. इस परीक्षा में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने दिल्ली आईआईटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. लोकेश को ग्रेजुएशन के दौरान एमबीए करने का ख्याल आया. इसके बाद उन्होंने कैट (CAT) की तैयारी शुरू कर दी. अपनी लगातार मेहनत के कारण उनका सिलेक्शन कैट में भी हो गया. अब उन्होंने आईआईएम इंदौर में एमबीबीएस में दाखिला ले लिया. यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने किसी और क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया. इस तरह उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया.

कैसा रहा यूपीएससी का सफर

लोकेश यादव उन कैंडीडेट्स में शुमार हैं, जिन्हें यूपीएससी में पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई. उन्होंने साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा में हिस्सा लिया और सफलता प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा किया. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए एक सटीक रणनीति बनाई और उस पर अमल करके कम समय में सफलता प्राप्त करके खुद को साबित किया. उनका मानना है कि अगर आप किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की ठान में तो आप जरूर हासिल करने में कामयाब होंगे. इसके लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है.

यहां देखें लोकेश का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को लोकेश की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को लोकेश सही दिशा में अच्छी रणनीति के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हैं. वे कहते हैं कि आप तैयारी के दौरान सभी सब्जेक्ट को बराबर महत्व दें और उनका रिवीजन ज्यादा से ज्यादा करें. आंसर राइटिंग का अभी यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान होता है. अगर आप अपने सिलेबस को कवर करने के बाद ज्यादा से ज्यादा आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करेंगे तो आप पेपर के दिन बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे. लोकेश कहते हैं कि यूपीएससी में सफलता के लिए आपको अपने बैकग्राउंड से निकलकर पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करनी पड़ेगी. यहां मेहनत से ही सफलता मिलती है.

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद नौकरी की, फिर सब छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और दूसरे प्रयास में आईएएस अफसर बनीं दिव्या

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget