एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी के लिए Abhishek Surana ने नौकरी और बिजनेस छोड़ा, कुछ ऐसा रहा सिविल सेवा का सफर  

Abhishek Surana Success Story: कई बार यूपीएससी (UPSC) में सफलता प्राप्त करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है. कुछ ऐसा ही अभिषेक (Abhishek) के साथ हुआ. 

Success Story Of IAS Topper Abhishek Surana: कुछ लोग विदेश में अच्छी नौकरी मिलने के बाद भी देश के प्रति लगाव होने के कारण वापस लौट आते हैं. ऐसी ही कहानी आईएएस अफसर अभिषेक सुराना (IAS Abhishek Surana) की है. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से पढ़ाई करने के बाद उन्हें विदेश में अच्छे पैकेज की नौकरी मिल गई, लेकिन इससे संतुष्टि नहीं मिली और वह देश के लिए कुछ करने की खातिर वापस लौट आए. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और 5 साल तक संघर्ष करने के बाद आईएएस अफसर बनकर मंजिल हासिल कर ली. 

विदेश की नौकरी छोड़ी, बिजनेस भी किया 
अभिषेक मूल रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं. वह पढ़ाई में हमेशा होशियार रहे और 12वीं के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर लिया. बेहतर रैंक होने के कारण उन्हें आईआईटी दिल्ली में दाखिला मिल गया. यहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें विदेश की एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिल गई. कुछ साल नौकरी करने के बाद उनका मन ऊब गया और उन्होंने एक अन्य देश में जाकर बिजनेस शुरू किया. एक बार फिर उनका मन नहीं लगा और उन्होंने वापस इंडिया आने का फैसला कर लिया.

सिविल सेवा के लिए किया लंबा संघर्ष
जब अभिषेक इंडिया वापस लौट आए तो उन्होंने कुछ ऐसा करने का प्लान बनाया, जिससे वह समाज के लिए कुछ कर पाएं. आखिरकार उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी कर आईएएस अफसर बनने का सोचा. इसके लिए बेहतर स्टडी मटेरियल के साथ वह पढ़ाई में जुट गए. शुरुआती 2 प्रयासों में उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली. हालांकि इस बार उनकी रैंक 250 आई, जिससे उन्हें आईएएस सेवा नहीं मिली. ऐसे में उन्होंने एक बार और प्रयास किया और चौथे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया. 

यहां देखें अभिषेक सुराना का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को अभिषेक की सलाह
अभिषेक का मानना है कि अगर आप सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं तो खुद को इसके लिए मेंटली प्रिपेयर कर लें. यूपीएससी के सफर में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी लेकिन आपको उन सब से ऊपर उठकर अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा. आप यहां मिलने वाली असफलताओं से घबराएं नहीं और लगातार लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहें. अभिषेक कहते हैं कि लगातार मेहनत और बेहतर रणनीति की बदौलत आप यहां सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः

Railway Recruitment 2021: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर के सैकड़ों पदों पर 13 सितंबर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget