एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बेहद गरीबी में पले बढ़े, दो बार यूपीएससी में हुए फेल, फिर 7 साल नौकरी के बाद दोबारा तैयारी कर बने IAS

यूपीएससी में कई लोग ऐसे आते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती, लेकिन उनके अंदर परीक्षा पास करने का जज्बा होता है. कड़ी मेहनत कर वे यहां सफलता प्राप्त कर लेते हैं.

Success Story Of IAS Topper Azharuddin Quazi: यूपीएससी एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आप मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं. यहां आने वाले तमाम कैंडीडेट्स का अलग-अलग बैकग्राउंड होता है. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2019 में सफलता प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाले अजहरुद्दीन काजी की कहानी बताएंगे, जिसको सुनकर आप भी उनके जज्बे को सलाम करेंगे. एक टैक्सी ड्राइवर के बेटे से आईएएस अफसर बनने तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायक है. 

पिता चलाते थे टैक्सी
अजहरुद्दीन का जन्म महाराष्ट्र के यवतमाल में हुआ था. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और उनके पिता टैक्सी चलाकर गुजारा करते थे. बेहद गरीबी के बावजूद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली जाने का फैसला किया. उनके पास वहां जाने के लिए टिकट तक के पैसे नहीं थे. जैसे तैसे पैसे जुटाकर वह दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने एक ऐसे कोचिंग का टेस्ट दिया, जो यूपीएससी के लिए मेधावी छात्रों को फ्री में तैयारी कराती थी. कोचिंग में उनका दाखिला हो गया और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी. 

दो बार हुए फेल, फिर 7 साल नौकरी की
साल 2010 और 2011 में उन्होंने लगातार दो बार यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने बैंक की नौकरी का फॉर्म भरा और उनका चयन हो गया. करीब 7 साल तक उन्होंने बैंक में नौकरी की. जब आर्थिक स्थिति सुधरी तो उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर दोबारा यूपीएससी की तैयारी की. कई लोगों ने उनके इस फैसले को बेवकूफी बताया, लेकिन उन्हें भरोसा था कि वह इस परीक्षा को जरूर पास करेंगे. साल 2018 में तीसरे प्रयास में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हुए. आख़िरकार साल 2019 में उन्होंने परीक्षा पास कर अपना सपना पूरा कर लिया. 

यहां देखें अजहरुद्दीन का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू 

अन्य कैंडिडेट्स को अजहरुद्दीन की सलाह 
अजहरुद्दीन का मानना है कि अगर आपके अंदर यूपीएससी परीक्षा पास करने का जुनून है, तो आपका बैकग्राउंड मायने नहीं रखता. आप कठिन परिस्थितियों में अभी अपने सपने को पूरा करने के लिए कोशिश करें. असफलताओं से घबराकर पीछे हटने की जरूरत नहीं है. आप मजबूत इरादे के साथ लगातार कड़ी मेहनत करेंगे तो इस परीक्षा को जरूर पास कर लेंगे. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक साल में कितने IAS बनाता है UPSC, कब-कब होता है इसका एग्जाम?
एक साल में कितने IAS बनाता है UPSC, कब-कब होता है इसका एग्जाम?
NEET री-एग्जाम से पहले सर्वर पर बढ़ा दबाव, एडमिट कार्ड को लेकर NTA की बड़ी अपडेट
NEET री-एग्जाम से पहले सर्वर पर बढ़ा दबाव, एडमिट कार्ड को लेकर NTA की बड़ी अपडेट
UP School Reopen 2026: गर्मी की छुट्टियां खत्म,उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक
गर्मी की छुट्टियां खत्म,उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक
NEET यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान, परीक्षा से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश
NEET यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान, परीक्षा से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश

वीडियोज

Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल अटैक से दहला यूक्रेन! | Zelenskyy | Kyiv Attack | Breaking
Pakistan Air Force Plane Crash: Pak वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत
Teacher Recruitment Scam Case में Abhishek Banerjee से पूछताछ | Bengal TMC News
Crude Price Crash: खत्म हो गया तेल संकट? जानिए एक्सपर्ट की राय | Middle East Crisis | Hormuz | Trump
Tata Cars खरीदनी है? जल्दी करें! 1 जुलाई से बढ़ेंगी कीमतें | #tata #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! भारत में कैसे दिन-ब-दिन सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल और सामान?
US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! कैसे भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और सामान
UP में ओवैसी की ललकार पर बीजेपी का पलटवार, जगदंबिका पाल बोले- चुनाव नतीजों ने दिखाया है कि...
UP में ओवैसी की ललकार पर बीजेपी का पलटवार, जगदंबिका पाल बोले- चुनाव नतीजों ने दिखाया है कि...
IND A vs SL A: 143 पर गिरे 7 विकेट, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, लेकिन IPL के दो स्टार खिलाड़ियों ने मचाई धूम; श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाया
143 पर गिरे 7 विकेट, फिर IPL के दो स्टार खिलाड़ियों ने मचाई धूम; श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाया
Cocktail 2 BO Day 1 Prediction: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की कैसी रहेगी शुरुआत? क्या टॉप 10 A रेटेड इंडियन ओपनर्स में कर पाएगी एंट्री? जानें- प्रीडिक्शन
'कॉकटेल 2' की कैसी रहेगी शुरुआत? क्या टॉप 10 A रेटेड इंडियन ओपनर्स में कर पाएगी एंट्री?
अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील से खुश हुआ भारत, प्रधानमंत्री मोदी बोले - 'मैं इस समझौते का...'
अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील से खुश हुआ भारत, प्रधानमंत्री मोदी बोले - 'मैं इस समझौते का...'
अमेरिका-ईरान डील के बीच होर्मुज पार करने जा रहा पहला जहाज दिशा, सस्ता हो गया कच्चा तेल
अमेरिका-ईरान डील के बीच होर्मुज पार करने जा रहा पहला जहाज दिशा, सस्ता हो गया कच्चा तेल
UP School Reopen 2026: गर्मी की छुट्टियां खत्म,उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक
गर्मी की छुट्टियां खत्म,उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक
TMC Crisis: TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
Embed widget