एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी की परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट कर चंद्रिमा ने हासिल की सफलता, जानिए कैसा रहा उनका सफर

यूपीएससी का पेपर देते वक्त समय का संतुलन बनाना बेहद जरूरी होता है. जो लोग यह करने में सफल हो जाते हैं, उनके चयनित होने की संभावना बढ़ जाती है. पेपर के दौरान छोटी गलती भारी पड़ जाती है.

Success Story Of IAS Topper Chandrima Attri: कई लोगों का यूपीएससी का सफर काफी जल्दी खत्म हो जाता है तो कुछ लोगों को सफलता पाने में सालों लग जाते हैं. आज आपको हरियाणा के पानीपत की रहने वाली चंद्रिमा अत्री की कहानी बताएंगे, उन्हें चौथे प्रयास में यूपीएससी में सफलता मिली. यूपीएससी 2019 की परीक्षा में उन्होंने 72वीं रैंक प्राप्त कर अपना सपना पूरा किया. खास बात यह रही कि शुरुआती तीन प्रयासों में वे इंटरव्यू राउंड तक भी नहीं पहुंचीं और चौथे प्रयास में उन्होंने सटीक रणनीति और समय का ध्यान रखकर सफलता प्राप्त की है. उनके मुताबिक पेपर सॉल्व करते समय आपको समय का ध्यान रखना चाहिए. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आप पूरा पेपर सॉल्व नहीं कर पाएंगे.

ऐसे चंद्रिमा ने हासिल की सफलता

चंद्रमा का जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ. वे पढ़ने में काफी होशियार थीं और बचपन से उनका सपना आईएएस बनने का था. इसलिए चंद्रिमा ने यूपीएससी की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी थी. उन्होंने अपनी अच्छी रणनीति बनाकर तैयारी की लेकिन शुरुआत के 3 प्रयासों में वे इंटरव्यू तक नहीं पहुंचीं. हालांकि वे निराश नहीं हुई और उन्होंने सकारात्मक रवैया अपनाकर अपना सफर जारी रखा. चौथे प्रयास से पहले उन्होंने अपनी पिछली कमियों को देखा. उनको सुधारा और फिर बेहतर ऊर्जा के साथ परीक्षा में शामिल हुईं. आखिरकार इस बार उनका सिलेक्शन हो गया.

निबंध के पेपर को इस तरह किया सॉल्व 

वह कहती हैं कि यूपीएससी में निबंध के पेपर के लिए 3 घंटे मिलते हैं. इसमें कैंडिडेट्स को दो निबंध लिखने होते हैं. इस पेपर में ज्यादातर लोग समय का संतुलन नहीं बना पाते और इससे उनका सिलेक्शन नहीं हो पाता. वे कहती हैं कि आपको दोनों निबंधों के अनुसार डेढ़ घंटा बांट लेना चाहिए. इसके लिए आप निबंध के मुख्य बिंदुओं को पहले नोट कर लें. जितना सीधा और सटीक जवाब आप लिखेंगे उतने आपके मार्क्स बेहतर आएंगे. कई लोग सोचते हैं कि अगर वे अलग विषय पर निबंध लिखेंगे तो उनके नंबर ज्यादा आएंगे लेकिन ऐसा नहीं है. आप कोई भी टॉपिक चुनें, लेकिन आप गहराई व तथ्यों के साथ उसको प्रजेंट करें. आपको उस विषय की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए.

यहां देखें चंद्रिमा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को चंद्रिमा की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को चंद्रिमा समय का ध्यान रखने की सलाह देती हैं. उनका मानना है कि यूपीएससी में अगर आपको सफलता प्राप्त करनी है तो समय का संतुलन बनाना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही आप को सही दिशा में मार्गदर्शन की भी जरूरत होती है. जब आप लगातार मेहनत करते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलती है. कई बार लोग असफलताओं से घबरा जाते हैं लेकिन ऐसे में धैर्य रखने की जरूरत होती है. आप अपनी कमियों को सुधारें तो अगली बार बेहतर जरूर कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: आईआईटी से पढ़ाई के बाद एकता सिंह ने चुना यूपीएससी का रास्ता, पहले ही प्रयास में बन गईं आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget