एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सेल्फ स्टडी की बदौलत चंद्रज्योति सिंह बनीं UPSC टॉपर, स्ट्रेटेजी जानकर रह जाएंगे हैरान

चंद्रज्योति ने परीक्षा की तैयारी के लिए खास स्ट्रेटजी बनाई. चंद्रज्योति ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से किया. सिलेबस पूरा होने के बाद उन्होंने आंसर राइटिंग पर काफी ध्यान दिया.

Success Story Of IAS Topper Chandrajyoti Singh: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर हर स्टूडेंट्स के बीच अलग-अलग धारणा हैं. कई छात्र कोचिंग को महत्वपूर्ण समझते हैं तो वहीं कुछ सेल्फ स्टडी को बेहद अहम मानते हैं. आज हम आपको ऐसे कैंडिडेट की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर सफलता हासिल की. उनका नाम चंद्रज्योति सिंह है. 22 साल की चंद्रज्योति ने साल 2019 की यूपीएससी परीक्षा में 28वीं रैंक लाकर टॉप किया. ये उनका पहला प्रयास था. उनके माता-पिता दोनों आर्मी में थे. जिस कारण वह अलग-अलग शहरों में रहीं.

एक साल की तैयारी
चंद्रज्योति ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से किया. वह शुरुआत से ही अपने करियर को लेकर फोकस थी. उनका सपना बचपन से ही सिविल सर्विस के क्षेत्र में जाने का था. ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने एक साल ड्रॉप किया और पूरी तरह तैयारी में लग गई. महज एक साल की तैयारी में उन्होंने ना केवल परीक्षा पास की बल्कि टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया.

स्ट्रेटजी रखी सिम्पल
चंद्रज्योति ने परीक्षा की तैयारी के लिए खास स्ट्रेटजी बनाई. वह फर्स्ट हाफ में वे जनरल स्टडी की तैयारी किया करती थीं. जबकि सेकेंड हाफ में ऑप्शनल की तैयारी करती थीं. वह परीक्षा की तैयारी के शुरुआती वक्त में 6-8 घंटे पढ़ाई करती थीं. परीक्षा का वक्त करीब आने पर वह करीब 10 घंटे पढ़ा करती थीं. सिलेबस समाप्त होने के बाद उन्होंने टेस्ट सीरीज ज्वॉइन की. जितना हो सका उतने मॉक टेस्ट भी दिए. साथ ही उन्होंने आंसर राइटिंग की खूब प्रैक्टिस की. सिलेबस पूरा होने के बाद उन्होंने आंसर राइटिंग पर काफी ध्यान दिया. साथ ही चंद्रज्योति रिवीजन पर खास ध्यान देने की सलाह देती हैं.

चंद्रज्योति का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू देखें

चंद्रज्योति की अन्य कैंडिडेट्स को सलाह
चंद्रज्योति कहती हैं कि प्री परीक्षा के दो महीने पहले केवल उन्होंने इसी पर फोकस किया. जब मेन्स की तैयारी की बात आती है तो उन्होंने खूब टेस्ट दिए. साथ ही वह बीच-बीच में ब्रेक ले लिया करती थीं. उनके मुताबिक बीच के ये ब्रेक आपको तरोताज़ा रखने में मदद करते हैं. चंद्रज्योति कहती हैं कि प्रॉपर स्ट्रेटजी बनाकर पूरे मन से तैयारी करें. साथ ही आप तैयारी का एनालिसिस भी करते रहें. इससे आपको अपनी कमियां सुधारने में मदद मिलेगी. 

यह भी पढ़ेंः RPSC Recruitment 2021: 83 हेडमास्टर्स के पदों पर निकली वैकेंसी, 14 जून से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सारांश जैन, जानिए उन्होंने कहां से की है पढ़ाई
भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सारांश जैन, जानिए उन्होंने कहां से की है पढ़ाई
जापान से करनी है पीएचडी? जानिए कितना आएगा कुल खर्च
जापान से करनी है पीएचडी? जानिए कितना आएगा कुल खर्च
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget