एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी में असफलता मिली, तो अपनी कमियों को सुधारा और अनीषा ने परीक्षा पास कर सपना किया पूरा

यूपीएससी की परीक्षा में छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर आप सफल हो सकते हैं. असफल होने पर कैंडिडेट्स को अपनी गलतियों को सुधारकर बेहतर तरीके से प्रयास करना चाहिए.

Success Story Of IAS Topper Anisha Tomar: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2019 में सफलता प्राप्त करने वाली अनीषा तोमर की कहानी बताएंगे. उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली. पहले प्रयास में भी प्री परीक्षा पास नहीं कर पाईं. दूसरे प्रयास में मेंस तक पहुंचीं, लेकिन इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट नहीं हुईं. तीसरे प्रयास में उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और बेहतर तरीके से परफॉर्म कर सफलता प्राप्त की. उनका यूपीएससी का सफर करीब 4 साल लंबा रहा. यूपीएससी में उनकी ऑल इंडिया रैंक 94 रही.

पढ़ाई में शुरू से रहीं होशियार 

अनीषा पढ़ाई में शुरू से बेहद होशियार थीं. इंटरमीडिएट के बाद उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के लिए दाखिला मिल गया. 2016 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया और तैयारी शुरू कर दी. पहली बार 2017 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में मेंस तक पहुंचीं. इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ गया और तीसरे प्रयास में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया.

अच्छी रणनीति बनाना जरूरी

अनीषा का मानना है कि अगर आप यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपनी तैयारी के लिए बेहतर रणनीति बनानी चाहिए. इसके मुताबिक आप अपना स्टडी मटेरियल तैयार करें और पढ़ाई में जुट जाएं. वे कहती हैं अगर आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको यूपीएससी में सफलता जल्दी मिल जाएगी. यहां अगर आपको सफलता मिले तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अगला प्रयास बेहतर करने के बारे में सोचना चाहिए.

यहां देखें अनीषा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को अनीषा की सलाह

वे कहती हैं कि यूपीएससी की तैयारी करते वक्त आपको अपना रवैया सकारात्मक रखना चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए. इसके अलावा अगर आपको असफलता मिले तो अपनी गलतियों को पहचानें और उन पर काम करके सुधारें. अगर आप हर बार अपनी गलतियों से सीखेंगे तो अगले प्रयास में बेहतर कर पाएंगे. उनका मानना है कि अगर आप पॉजिटिव रवैया के साथ आगे बढ़ेंगे तो आप यूपीएससी की परीक्षा में सफल हो जाएंगे.

IAS Success Story: यूपीएससी में तीन बार असफलता मिली, तो सफर छोड़ने का किया फैसला, लेकिन पति के मोटिवेशन से तृप्ति बनीं आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget