एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी से पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी की, पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचकर हुए फेल, फिर अभिजीत ऐसे बने IAS 

यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले हर कैंडिडेट के संघर्ष की अपनी एक अलग कहानी होती है. किसी को यहां जल्दी सफलता मिल जाती है, तो कोई वर्षों संघर्ष करने के बाद अपना लक्ष्य प्राप्त कर पाते हैं.

Success Story Of IAS Topper Abhijeet Sinha: अगर आप सफलता के बेहद करीब पहुंचकर फेल हो जाएं, तो यह काफी निराशाजनक होता है. हालांकि जो लोग ऐसे वक्त में धैर्य रखकर दूसरा प्रयास बेहतर तरीके से करते हैं, उनको सफलता जरूर मिलती है. ऐसी कहानी साल 2017 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 19 हासिल कर आईएएस अफसर बनने वाले अभिजीत सिन्हा की है. पहले प्रयास में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे, लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाए. लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने खुद की कमियों को सुधारा और सफलता प्राप्त कर ली. चलिए जानते हैं विस्तार से उनके इस सफर के बारे में.. 

आईआईटी से की बीटेक
अभिजीत पढ़ाई में शुरू से काफी अच्छे थे. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर लिया. आईआईटी कानपुर से उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा में जाने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने बीटेक पूरी होने के बाद तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने अच्छी रणनीति बनाई और कड़ी मेहनत की जिसकी बदौलत वे पहले प्रयास में इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे. हालांकि कुछ कमियां रहीं जिन्हें उन्होंने दूसरे प्रयास में सुधार और सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया. 

सफलता के लिए मोटिवेशन जरूरी
अभिजीत का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा के लिए अगर आप मोटिवेट होकर तैयारी करेंगे तो यहां जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं. उनके मुताबिक इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य रखकर लगातार कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है. कई बार यूपीएससी का सफर लंबा हो जाता है, ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है. खुद पर भरोसा रखना काफी जरूरी होता है. ऐसे में खुद को मोटिवेट करते रहें.

यहां देखें अभिजीत सिन्हा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य लोगों को अभिजीत की सलाह
अभिजीत के मुताबिक यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे पहले आप अपने सिलेबस के हिसाब से किताबों को चुनें और अपना बेस मजबूत करें. इसके लिए आप क्लास 8वीं से लेकर 12वीं तक की एनसीईआरटी की किताबों को ले सकते हैं. तैयारी के दौरान छोटे-छोटे नोट्स जरूर बनाएं जिससे बाद में रिवीजन हो सके. अगर आप पूरे समर्पण के साथ तैयारी करेंगे तो यहां सफलता जरुर प्राप्त कर लेंगे. धैर्य बनाए रखें और तैयारी करते रहें. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
JNU Fee Last Date: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget