एक्सप्लोरर

क्या सिविल सर्विस में नहीं होना चाहिए विकलांगता कोटा, IAS स्मिता सभरवाल के पोस्ट पर क्यों मचा बवाल?

Civil Services Disability Quota: सिविल सर्विसेस में विकलांगता कोटा होना चाहिए या नहीं? पूजा खेडकर मामले के बाद आईएएस स्मिता ने ऐसी कौन सी पोस्ट कर दी जिसने नई बहस छेड़ दी है.

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर मामले के सामने आने के बाद से सिविल सर्विसेज में विकलांगता कोटा पर सवाल उठने लगे हैं. इस बहस के बीच तेलंगाना की आईएएस ऑफिसर स्मिता सभरवाल की एक पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने सीधे सिविल सर्विसेज में विकलांगता कोटा देने की बात पर ही सवाल उठाया है. उनका मानना है कि ऐसी सेवाओं में डिसएबिलिटी कोटा नहीं होना चाहिए. इसके बाद कई लोग उनके पक्ष में खड़े हुए हैं तो कइयों ने उनके खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है.

क्या है पूजा खेडकर मामला

आगे बढ़ने से पहले संक्षेप में जान लेते हैं कि पूजा खेडकर मामला है क्या. दरअसल महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर पर विकलांगता कोटे का गलत फायदा उठाने और फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पद पाने का आरोप है. जहां यूपीएससी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी ने उन्हें ट्रेनिंग के बीच में ही हटा दिया है.

पूजा पर ओबीसी कैटेगरी का गलत फायदा उठाने और दिव्यांगता कैटेगरी के तहत पद पाने का आरोप है जबकि कई बार बुलाने के बाद भी वे मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित नहीं हुई हैं. वे ऑडी में लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाकर घूमने से विवाद में आयी थी.

क्या है आईएएस स्मिता का पोस्ट

इस मामले को उठे कुछ समय बीत चुका है और हाल ही में तेलंगाना की आईएएस ऑफिसर स्मिता सभरवाल ने एक पोस्ट की जिसमें कहा कि सिविल सर्विसेज जैसी सेवाओं में विकलांगता कोटा नहीं होना चाहिए. एक प्रशासनिक ऑफिसर को जीतोड़ मेहनत वाला काम करना होता है, घंटों खड़े रहना पड़ता है और जनता से सीधा संवाद करना पड़ता है, ऐसे में कैंडिडेट का फिजिकल फिट रहना जरूरी है.

ऐसे कैंडिडेट्स को उनकी क्षमताओं के मुताबिक दूसरी प्रशासनिक और सम्मानित सेवाओं में स्थान मिलना चाहिए लेकिन सिविल सर्विसेज में ये कोटा ठीक नहीं है. उन्होंने उदाहरण भी दिया कि क्या कोई विकलांग पायलट से प्लेन उड़वाता है या कोई पीएच सर्जन से सर्जरी करवाएगा. इस लिहाज से सिविल सेवाओं को भी देखना चाहिए. उनके इस पोस्ट के बाद बहुत सारे लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं और ये बहस गरमा गई है.

क्या है नियम

इस मामले के बाद से ये सवाल जोरदारी से उठ रहा है कि क्या सिविल सेवा में विकलांगता कोटा होना चाहिए. पूजा को 7 परसेंट विकलांगता का सर्टिफिकेट मिला है जबकि नियम ये है कि कम से कम 40 परसेंट विकलांग होने पर ही किसी को इस कोटे का लाभ मिलता है. यूपीएससी अपनी रिक्तियों का चार प्रतिशत विकलांग कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व रखता है. ये आरक्षण नीति के तहत आता है जो दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 और दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए आरक्षण पर इंडियन गवर्नमेंट के आदेश के मुताबिक है.

यह भी पढ़ें: IAS को नौकरी से हटाने का अधिकार किसके पास होता है? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget