एक्सप्लोरर

Success Story: टीवी देखकर की तैयारी, पहले अटेम्प्ट में निकाला UPSC, ऑल इंडिया रैंक रही 5, जानिए उनसे IAS बनने के टिप्स

पहली बार UPSC परीक्षा में बैठकर ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की. जानिए ऐसी IAS के संघर्ष, तैयारी और सफलता के राज. पढ़िए ऐसी एक IAS अधिकारी की Success Story.

UPSC की परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों छात्र UPSC परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन केवल कुछ सौ ही सफल होते हैं और IAS, IPS या IFS अफसर बनते हैं. हम आपके लिए एक खास सीरीज 'सक्सेस मंत्रा' लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे IAS अफसर सृष्टि जयंत देशमुख की, जिन्होंने अपनी पहली कोशिश में UPSC परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की.

12वीं में 90% से अधिक थे मार्क्स 

सृष्टि देशमुख का जन्म 1995 में मध्य प्रदेश के भोपाल के कस्तूरबा नगर में हुआ था. वे महज 23 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनीं. सृष्टि ने अपनी पढ़ाई Carmel Convent School, BHEL, भोपाल से की और 12वीं में 93.4% अंक प्राप्त किए थे.

आईआईटी की करी तैयारी मगर रहीं असफल   

शुरुआत में सृष्टि का सपना IIT से इंजीनियरिंग करने का था, लेकिन प्रवेश परीक्षा में सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने भोपाल के लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई शुरू की.

इंजीनियरिंग के साथ शुरू की UPSC की तैयारी 

UPSC की तैयारी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को संतुलित करना सृष्टि के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने ज्यादातर समय UPSC की तैयारी में लगाया और इंजीनियरिंग के सेमेस्टर एग्जाम्स के लिए एक से डेढ़ महीने पहले से पढ़ाई शुरू कर दी थी.

फैमिली सपोर्ट ने बनाया IAS

सृष्टिके परिवार ने हमेशा उनके निर्णयों का समर्थन किया. उनकी मां एक शिक्षिका हैं और पिता इंजीनियर हैं. उनके माता-पिता ने कभी उनके फैसलों पर सवाल नहीं उठाया और हमेशा उन्हें एक अच्छा अध्ययन वातावरण मुहैया कराया.

इस तरीके से की UPSC की तैयारी  

सृष्टि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रोज अखबार पढ़ना और राज्यसभा टीवी (RSTV) देखना उनकी UPSC की तैयारी के लिए बहुत मददगार साबित हुआ. इसके अलावा, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री ने भी उन्हें मदद की. वे संगीत सुनने की शौकिन हैं और रोज योगाभ्यास भी करती हैं.

आईएएस ऑफिसर से की शादी 

सृष्टि जयंत देशमुख की शादी Dr. Nagarjun B. Gowda से हुई है, जो खुद भी IAS अफसर हैं.

श्रीष्टी जयंत देशमुख की सफलता से सीखने योग्य बातें

  • लक्ष्य के प्रति कमिटमेंट: सृष्टिकी संघर्ष और दृढ़ निश्चय ने यह साबित किया कि अगर उद्देश्य साफ हो और मेहनत सही दिशा में हो, तो सफलता अवश्य मिलती है.

  • स्मार्ट तैयारी: सृष्टि का तरीका यह दिखाता है कि सही स्टडी मटीरियल और रणनीति के साथ तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है.

  • परिवार का समर्थन: सृष्टि की सफलता में उनके परिवार का अहम योगदान है, जिससे यह साबित होता है कि एक सहायक वातावरण बहुत जरूरी है.

  • सकारात्मक जीवनशैली: अपने कठिन अध्ययन कार्यक्रम के बावजूद सृष्टि ने संगीत सुनने और योगाभ्यास जैसे कामों से जीवन में संतुलन बनाए रखा.

UPSC उम्मीदवारों के लिए सलाह

सृष्टि उम्मीदवारों से कहती हैं कि वे पूरी तरह से समर्पित रहें, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें और एक संतुलित जीवनशैली अपनाएं. वे परिवार के समर्थन और एक संरचित योजना को सफलता के लिए महत्वपूर्ण मानती हैं.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU Fee Last Date: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
DU के 2 कॉलेजों में बिना CUET मिलेगा एडमिशन, 12वीं के नंबरों से होगा प्रवेश
DU के 2 कॉलेजों में बिना CUET मिलेगा एडमिशन, 12वीं के नंबरों से होगा प्रवेश
स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget