एक्सप्लोरर

HPBOSE ने शुरू किया 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन

Himachal Pradesh Board Of School Education ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है. ग्रेस मार्क्स से संबंधित अपडेट्स भी कर दिये हैं वेबसाइट पर उपलब्ध

HPBOSE Class 10th & 12th Evaluation Work Begins: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा दसवीं और बारहवीं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है. एचपीबीओएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद नोटिस के अनुसार शिक्षकों को मूल्यांकन के लिये कॉपियां सौंप दी गयी हैं. इसके साथ ही ग्रेस मार्क्स से संबंधित ताजा जानकारियां भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गयी हैं. किस विषय में कितने नंबर ग्रेस मार्क्स के रूप में मिल सकते हैं, नंबरों के मिलने का क्या क्राइटेरिया है, किस विषय के लिये क्या प्रावधान है आदि सभी कुछ वेबसाइट से विस्तार से जाना जा सकता है. वहां हर विषय के संबंध में अलग-अलग जानकारी दी हुई है.

जहां तक बात रिजल्ट डिक्लेयर करने की है तो बोर्ड ने अभी तक इस संबंध में कोई सूचना प्रेषित नहीं की है. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 12 के तीन पेपर अभी आयोजित होना बाकी है. इस संबंध में भी तारीखों का कोई खुलासा नहीं है पर ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही इन विषयों की तारीखें डिक्लेयर की जायेंगी.

ग्रेस मार्क्स –

ताजा जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश बोर्ड कुछ विषयों के गलत उत्तरों के लिये ग्रेस मार्क्स प्रदान करेगा. ये ग्रेस मार्क्स केमिस्ट्री, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज़ और बायोलॉजी विषय के लिये दिये जायेंगे. यह विषय कक्षा 12 के लिये चिंहिंत किये गये हैं. कक्षा 10 में केवल ऊर्दू और संस्कृत विषय में ग्रेस मार्क्स देने की योजना बोर्ड द्वारा बनायी गयी है. बाकी इस विषय में विस्तार से जानकारी के लिये वेबसाइट चेक करें.

घर से करेंगे कॉपी चेक शिक्षक –

हमेशा एचपी बोर्ड कुछ खास जगहों को इवैल्युएशन सेंटर बना देता है जहां स्टूडेंट्स की कॉपियां चेक होती हैं. लेकिन इस बार लॉकाउन के चलते कार्य प्रणाली थोड़ा बदल गई है. इस बार आंसरशीट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और कलेक्शन सेंटर बनाये गये हैं. टीचर्स इन सेंटर्स से वे कॉपियां कलेक्ट करते हैं जो चेक होनी हैं और फिर चेकिंग का काम अपने घर पर ही करेंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget