एक्सप्लोरर

HP NEET UG Counselling 2024: हिमाचल नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, कल रिलीज होगी पहली लिस्ट

HP NEET UG Counselling 2024 Round 2: हिमाचल प्रदेश नीट यूजी काउसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. इस राउंड से जुड़े जरूरी डिटेल आप यहां चेक कर सकते हैं.

AMRU Begins HP NEET UG Counselling 2024 Registration Round 2: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश ने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो सेकेंड राउंड के तहत फॉर्म भरना चाहते हों, वे एएमआरयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – amruhp.ac.in. इस वेबसाइट से आप डिटेल भी पता कर सकते हैं और आगे की जानकारी भी पा सकते हैं.

कल जारी होगी प्रोविजनल लिस्ट

ये भी जान लें कि एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के दूसरे राउंड के लिए केवल वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. केवल वे ही एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन पाने के लिए राउंड 2 के तहत आवेदन कर सकते हैं. ये भी जान लें कि प्रोविजनल मेरिट लिस्ट कल यानी 10 सितंबर के दिन जारी होगी.

यह भी पढ़ें: 88 हजार महीने की सैलरी पानी है तो इस नौकरी के लिए करें अप्लाई, देखें योग्यता

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

  • एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी amruhp.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के सेकेंड राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक दिया होगा. यहां ये भी दिया होगा कि जो पहले राउंड के तहत रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, वे अब अप्लाई न करें.
  • इस लिंक पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको खुद को रजिस्टर करना होगा.
  • पहले खुद को रजिस्टर कराएं फिर अपने एकाउंट से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें.
  • इसके बाद प्रिंट निकाल लें और इसे संभालकर रख लें. ये आगे काम आ सकता है.
  • इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.
  • यहां से आपको लेटेस्ट इंफॉर्मेशन मिल जाएगी. आगे के राउंड की जानकारी भी यहीं से मिलेगी.

इस तारीख तक भर सकते हैं च्वॉइस

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स सेकेंड राउंड के तहत अपने कॉलेज और कोर्स का प्रिफरेंस और च्वॉइस भर सकते हैं. प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट के लिए सारी जानकारी वेबसाइट पर जाकर दी जा सकती है. इस काम के लिए कैंडिडेट्स को 4 दिन का समय दिया गया है. ये समय है 12 सितंबर से 15 सितंबर 2024. इस बीच ही सेकेंड राउंड के तहत आवेदन से जुड़े जरूरी डिटेल और अपनी च्वॉइस आदि भरी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: बैंक की इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, ग्रेजुशन पास को मौका

कब आएगा रिजल्ट

एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के सेकेंड राउंड के नतीजे 18 सितंबर के दिन घोषित होंगे. ये प्रोविजनल होंगे और फाइनल रिजल्ट आने में अभी वक्त लगेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर महीने के आखिरी तक फाइनल लिस्ट रिलीज की जा सकती है. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें. 

यह भी पढ़ें: भारतीय मानक ब्यूरो में 345 पदों पर निकली भर्ती, 30 सितंबर तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Exam Calendar 2026 : BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget