एक्सप्लोरर

PMJDY: कैसे खोलें जनधन खाता ? जानिए क्या है फायदे और चाहिए कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स

मोदी सरकार ने देश के गरीबों का जनधन खाता खुलवाने का एक अच्छा कदम उठाया है. अब जीरो बैलेंस पर किसी भी बैंक, पोस्ट ऑफिस या राष्ट्रीयकृत बैंको में गरीबों का खाता खुलवाया जा रहा है जिससे उन्हें तमाम सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है.

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरूआत की थी. इस योजना के तहत देश के गरीबों का खाता जीरो बैलेंस पर बैंक, पोस्ट ऑफिस और राष्ट्रीयकृत बैंको में खोला जाता है. जिन खातों से आधार कार्ड लिंक होगा उन्हें 6 महीने बाद ओवरड्राफ्ट सुविधा, 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर, लाइफ कवर के साथ कई सुविधाएं दी जाती हैं. जन धन खाता योजना के तहत अबतक देशभर में 38 करोड़ से ज्यादा खाते खुल चुके हैं. सरकार आगे भी इस खाते के जरिए गरीबो की मदद कर सकती है. जनधन खाता के कई फायदे भी हैं और इसे खुलवाना भी आसान है.

जनधन खाता के फायदे 1- 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर आपको मिलेगा. 2- जनधन खाता है तो आप ओवरड्रॉफ्ट के जरिए अपने खाते से अतिरिक्त 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं. 3- डिपॉजिट पर आपको ब्याज मिलेगा. 4- खाते के साथ फ्री मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाएगी. 5- 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो खाता धारक की मृत्यु के बाद कुछ शर्तें पूरी करने पर मिलता है. 6- रुपे डेबिट कार्ड की सुविधा दी जाती है जिससे आप खाते से पैसे निकलवा सकता है और खरीददारी भी कर सकते हैं. 7- जनधन के बाद आपका पीएम किसान और श्रमयोगी मानधन जैसी योजनाओं में पेंशन के लिए खाता खुल सकता है. 8- जनधन खाते के जरिए बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान है. 9- देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा आपको मिलती है. 10- सरकारी योजनाओं का पैसा सीधा खाते में आता है.

कैसे खुलवाएं जनधन खाता ?

नया खाता खुलवाना अगर आप नया जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से खाता खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक में एक फॉर्म भरना होगा. उसमें अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और सालाना आय, आश्रितों की संख्या, एसएसए कोड या वार्ड नंबर, विलेज कोड या टाउन कोड भरनी होगी.

पुराने खाते को जनधन में बदलवाना अग आपका कोई पुराना बैंक खाता है तो आप उसे भी बड़ी आसानी से जनधन खाते में बदलवा सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाकर रुपे कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और एक फॉर्म भरना होगा. इसके बाद आपका बैंक अकाउंट जनधन योजना में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

खाता खुलवाने के लिए जरूरी अगर आप जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, वोटर कार्ड, NREGA जॉब कार्ड, गजेटेड आफिसर द्वारा जारी लेटर जिसपर खाता खुलवाने का अटेस्टेड फोटो लगा हो इनमें के किसी एक डॉक्यूमेंट का होना जरूरी है.

Chanakya Niti: लक्ष्मी ऐसे घरों में कभी नहीं जाती हैं, हमेशा बनी रहती है धन की कमी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget