एक्सप्लोरर

Stenographer: सरकारी विभागों में बनें स्टेनोग्राफर, 12वीं के बाद ही करें अच्छी कमाई

Career As A Stenographer: स्टेनोग्राफर पद पर नौकरी करके अच्छी कमाई की जा सकती है. बहुत से सरकारी विभागों में इस पद को भरने के लिए वैकेंसी निकलती रहती है.

How to become a stenographer: स्टनोग्राफर पद पर आए दिन बहुत से सरकारी विभागों में नौकरी निकलती रहती है. कहीं इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास मांगते हैं तो कहीं ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स ही आवेदन के पात्र होते हैं. ये विभाग पर निर्भर करता है कि कहां शैक्षिक योग्यता क्या मांगी जाती है. हालांकि स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन से ज्यादा जरूरी है टाइपिंग और शॉर्ट हैंड की जानकारी. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि स्टेनोग्राफी एक लैंग्वेज है जिसमें किसी चीज को शॉर्ट में लिखना सिखाया जाता है. ऐसे करने वाले उम्मीदवार को स्टेनोग्राफर या आशुलिपिक कहते हैं. सरकारी दफ्तरों में इनकी बहुत मांग रहती है.

क्या चाहिए योग्यता

स्टेनोग्राफर बनने के लिए अधिकतर संस्थान मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए पात्र मानते हैं. जबकि कुछ कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों को ही आवेदन करने की अनुमति देते हैं. इसके साथ ही कैंडिडेट्स को शॉर्ट हैंड की जानकारी होनी चाहिए. शॉर्ट हैंड की जानकारी के साथ ही स्पीड का यहां बहुत महत्व होता है.

जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पद के लिए 18 से 40 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. हालांकि फिर वही बात कि ये संस्थान पर भी निर्भर करता है.

इतनी स्पीड है जरूरी

स्टेनोग्राफर पद पर निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन की पात्रता संस्थान के हिसाब से होती है लेकिन मोटे तौर पर ये अर्हता मांगी जाती है. हिंदी स्टेनोग्राफर पद के लिए 25 शब्द प्रति मिनटर और शॉर्टहैंड 80 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए. वहीं इंग्लिश स्टेनोग्राफी की बात करें तो टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और शॉर्ट हैंड 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

एंट्रेंस एग्जाम से होता है सेलेक्शन

स्टेनोग्राफर पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है इसमें मुख्य तौर पर जिन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, वे हैं सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, इंग्लिश, जीके या जीएस. अपनी तैयारी के दौरान इन विषयों पर खास ध्यान दें. इसके अलावा करेंट अफेयर्श की बढ़िया जनकारी रखें. इसके लिए रोज न्यूज पेपर पढ़ना जरूरी है. साथ ही आप मंथली मैगजींस पर भी खर्च कर सकते हैं.

सामान्य तौर पर दो फेज में होता है सेलेक्शन

स्टेनोग्राफर पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन सामान्य तौर पर दो चरणों में होता है. पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाती है उसके बाद दूसरे चरण में कैंडिडेट्स को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. दोनों ही चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन फाइनल होता है. तैयारी के अंतिम रूप में प्रैक्टिस पेपर हल करें, ये मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: UP बोर्ड के छात्र फर्जी कॉल से रहें सावधान, पैसे के बदले अंक बढ़वाने का मिल रहा है ऑफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
FMGE Result 2026: विदेश से MBBS करने वालों को बड़ा झटका, FMGE में सिर्फ 5,086 उम्मीदवार हुए सफल
विदेश से MBBS करने वालों को बड़ा झटका, FMGE में सिर्फ 5,086 उम्मीदवार हुए सफल
JNVST 2027: नवोदय विद्यालय में क्लास 6 के दाखिले शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
नवोदय विद्यालय में क्लास 6 के दाखिले शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Education Report 2025-26: अब एक टीचर पर होंगे कम बच्चे, जानें UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट की सबसे बड़ी बातें
अब एक टीचर पर होंगे कम बच्चे, जानें UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट की सबसे बड़ी बातें

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget