एक्सप्लोरर

UP Board Results 2023: पैसे के बदले अंक बढ़वाने का मिल रहा है ऑफर, बोर्ड ने किया छात्रों को सावधान

UPMSP Beware Students: यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के छात्रों को ऐसी कॉल से सावधान रहने के लिए कहा जो पैसे के बदले नंबर बढ़वाने का दावा कर रहे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

UP Board Results 2023 Fraudulent Calls: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड छात्रों के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है. इसमें बोर्ड ने स्टूडेंट्स से ऐसे फोन कॉल से सावधान रहने के लिए कहा है जो पैसे के बदले नंबर बढ़वाने का ऑफर दे रहे हैं. यूपीएमएसपी ने नोटिस जारी करके पैरेंट्स और स्टूडेंट्स दोनों से ऐसी फ्रॉड कॉल से सावधान रहने के लिए कहा है. बोर्ड ने कहा है कि साइबर धोखेबाजों से बचकर रहें. उन्होंने कहा कि ये फर्जी कॉल हैं और बोर्ड इस तरह की मांग कभी नहीं करता जहां पैसों के बदले छात्रों को अंक बढ़ाने का ऑफर दिया जाए.

ऐसी कॉल आने पर शिकायत दर्ज कराएं

बोर्ड सेक्रेटरी दिब्यकांत शुक्ल ने कहा है कि ये काम साइबर फॉड करने वालों का है और इनसे बचकर रहें. साथ ही जिन स्टूडेंट्स के पास इस तरह की कॉल आएं वे इसकी शिकायत जरूर दर्ज कराएं. उत्तर प्रदेश बोर्ड में बड़ी संख्या में छात्र हर साल हिस्सा लेते हैं. ऐसे में कुछ शरारती तत्व मौके का फायदा उठाकर छात्रों को बरगलाने की कोशिश करते हैं. ऐसे फर्जी लोगों और उनके दावों से बचकर रहें.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

उत्तर प्रदेश बोर्ड के नतीजों को लेकर कुछ समय पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. इसके अंतर्गत रिजल्ट निकलने की झूठी तारीख प्रकाशित की गई थी. एक फेक नोटिस सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा था जिसमें कहा गया था कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे 5 अप्रैल के दिन जारी होंगे. बाद में बोर्ड ने इस खबर का भी खंडन किया था.

इतने छात्रों को है रिजल्ट की प्रतीक्षा

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कुल 58,85,745 स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. इन सभी छात्रों को अब रिजल्ट की प्रतीक्षा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल रजिस्टर्ड 58 लाख से ज्यादा छात्रों में 31,16,487 स्टूडेंट्स हाईस्कूल के हैं और 27,69,258 स्टूडेंट्स इंटर के हैं. जल्द ही इन छात्रों के लिए यूपी बोर्ड के नतीजे जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ISRO में निकली भर्ती, 1.42 लाख है सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget