एक्सप्लोरर

12वीं के बाद Hotel Management में बनाएं करियर, ऐसे होता है इस फील्ड में सेलेक्शन

Career After 12th: होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो जान लें इस फील्ड में जाने के लिए आपके अंदर किस तरह की क्वालिटी होनी चाहिए. क्या वाकई ये फील्ड आपके लिए सही है?

Career In Hotel Management: ग्लोबलाइजेशन से जो बहुत से फायदे हुए हैं उनमें से एक है होटल इंडस्ट्री की ग्रोथ. इस वजह से होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र को बढ़िया पॉपुलैरिटी मिली है. अगर कोविड समय को हटा दिया जाए तो इस फील्ड में हमेशा ग्रोथ ही देखने को मिलती है. इस लिहाज से ये क्षेत्र करियर बनाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है. हालांकि इस फील्ड में एंट्री करने के लिए आपके अंदर कुछ खास गुणों का होना जरूरी है. इनमें सबसे अहम है पेशेंस और हॉस्पिटैलिटी. होटल इंडस्ट्री से रिलेटेड किसी भी फील्ड में आप एंट्री करें आपके अंदर सॉफ्ट स्किल्स का होना जरूरी है.

ऐसे कर सकते हैं एंट्री

होटल मैनेजमेंट में कोर्स कराने वाले बहुत से नामी संस्थान अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट आयोजित कराते हैं. इसके अलावा नेशनल लेवल की परीक्षा एनसीएचएम जेईई (NCHM JEE) का आयोजन भी हर साल किया जाता है. इसे पास करने वाले कैंडिडेट्स टॉप होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन पाते हैं.

कई क्षेत्रों में कर सकते हैं काम

होटल इंडस्ट्री या होटल मैनेजमेंट का दायरा बहुत बड़ा है. कोर्स के दौरान या एंड में आप अपनी रुचि के अनुसार किसी भी एरिया में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं. ये एरिया हैं होटल एडमिनिस्ट्रेशन, मार्केटिंग, हाउस कीपिंग, एकाउंट्स, मेंटीनेंस, फूड मैनेजमेंट, कैटरिंग, बिवरेज मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, रीक्रिएशन, पब्लिक रिलेशन आदि.

कौन कर सकता है कोर्स

होटल मैनेजमें में बैचलर्स की डिग्री लेना बढ़िया ऑप्शन रहता है हालांकि कैंडिडेट्स अपनी च्वॉइस से पीजी भी कर सकते हैं. इनके लिए मोटे तौर पर कैंडिडेट्स का 10 + 2 पास होना जरूरी है. इसके बाद वे डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. इस फील्ड में ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स कर सकते हैं.

इन पद पर होगी नियुक्ति

आपके स्पेशलाइजेशन या रुचि के मुताबिक आपको इनमें से किसी भी पद पर नियुक्ति मिल सकती है. जैसे होटल मैनेजर, रेस्टोरेंट मैनेजर, होटल डायरेक्टर, रिजॉर्ट मैनेजर, इवेंट मैनेजर, एग्जीक्यूटिव शेफ, हाउसकीपिंग मैनेजर वगैरह.

सैलरी और ग्रोथ

सैलरी संस्थान और आपकी काबलियत पर निर्भर करती है. अनुभव बढ़ने के साथ पैसे बढ़ते जाते हैं. ये साल के 3 से 12 लाख तक हो सकती है. इस क्षेत्र में ग्रोथ अच्छी है क्योंकि होटल इंडस्ट्री ट्रैवल से जुड़ी है इसलिए इसमें बढ़िया ग्रोथ देखने को मिलती है. यहां आगे बढ़ने के अच्छे चांस हैं.

यह भी पढ़ें: आज जारी होंगे GATE 2023 परीक्षा के नतीजे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget