एक्सप्लोरर

Gujarat Junior Clerk परीक्षा 2022 स्थगित, पेपर लीक होने के कारण लिया गया फैसला

Gujarat Junior Clerk Exam 2022: गुजरात जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है. इस परीक्षा का आयोजन आज यानी 29 जनवरी 2023 के दिन होना था, जो अब नहीं होगा.

GPSSB Postpones Gujarat Junior Clerk Exam 2022: गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने गुजरात जूनियर क्लर्क (एडमिनिस्ट्रेशन/एकाउंट्स) परीक्षा स्थगित कर दी है. पेपर लीक होने के कारण ये फैसला लिया गया है. ये एग्जाम आज यानी 29 जनवरी 2023 दिन रविवार को आयोजित होना था. परीक्षा की टाइमिंग थी सुबह 11 से 12 बजे की. हालांकि अब परीक्षा रद्द कर दी गई है इसलिए गुजरात के विभिन्न केंद्रों पर अब एग्जाम आयोजित नहीं किया जाएगा. इस बारे में आगे के अपडेट जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने ये जानकारी दी है कि एक संदिग्ध को क्वैश्चन पेपर की कॉपी के साथ गिरफ्तार किया गया है. कैंडिडेट्स के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई है और जल्द ही नई परीक्षा तारीखों की घोषणा भी होगी. इस बारे में जीपीएसएसबी की वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिस दिया हुआ है.

यहां से चेक करें नोटिस

परीक्षा स्थगित होने के संबंध में नोटिस गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. इस देखने के लिए कैंडिडेट्स जीपीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – gpssb.gujarat.gov.in.

इतने पद पर होनी है भर्ती

बता दें कि गुजरात जूनियर क्लर्क परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 1100 पद पर भर्ती होनी है. इसके लिए बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. ये गुजरात की बड़ी परीक्षाओं में से एक है. बोर्ड ने आगे बताया है कि इस बारे में जांच-पड़ताल चल रही है और जल्दी ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा.

केवल वेबसाइट पर दी जानकारी पर ही करें भरोसा

इस बारे में कोई भी लेटेस्ट अपडेट पता करना हो या परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल करनी हो. यहां तक कि नई परीक्षा तारीख के बारे में जानने के लिए भी केवल जीपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. किसी और माध्यम से मिली जानकारी पर यकीन न करें. बड़ी परीक्षाओं को लेकर लोग अक्सर भ्रामक सूचनाएं फैलाने की कोशिश करते हैं, इससे बचें.

यह भी पढ़ें: XAT 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget