एक्सप्लोरर

Google Internship 2025: गूगल में इंटर्नशिप का शानदार मौका, कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Google Internship 2025: गूगल ने विंटर इंटर्न​शिप के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Google Internship: शायद ही कोई होगा, जो गूगल में नौकरी करना नहीं चाहता है. दुनिया की सबसे बड़ी और शानदार कंपनियों में से एक गूगल में न सिर्फ कर्मचारियों का बेहतरीन करियर सुनिश्चित होता है, बल्कि उन्हें तमाम तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं. यहीं कारण है कि लोग चाहते हैं कि कैसे भी उन्हें गूगल में नौकरी मिल जाए. फ्रेशर्स तो गूगल में एंट्री करने या कहें तो इंटर्नशिप करने के लिए भी बेचैन रहते हैं. ऐसे में यदि आप भी गूगल के साथ इंटर्नशिप करना चाह रहे हैं, तो यह शानदार मौका आपके लिए ही है.
 
इंटर्नशिप के लिए मांगे आवेदन
 
गूगल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगा है. इसमें चयनित उम्मीदवार दोहराए जाने वाले कार्यों को स्वचालित करने, दक्षता और वर्कफ़्लो में सुधार करने के लिए स्क्रिप्ट विकसित और बनाए रखने का काम करेंगे. उम्मीदवार समस्या-समाधान के लिए सबसे प्रभावी समाधानों की पहचान करने के लिए डाटा का विश्लेषण और परिणा​मों का मूल्यांकन करने का काम करेंगे. यही नहीं, उम्मीदवार चुनौतियों का समाधान करने के लिए कंप्यूटर साइंस के सिद्धांतों और ज्ञान को लागू करेंगे.
 
 
कौन कर सकता है आवेदन?
 
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कर चुके या जो कोर्स के लास्ट ईयर में हैं, वो गूगल में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही, उम्मीदवार को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में अनुभव होना चाहिए. कोडिंग में अनुभव होने के साथ एक या एक से अधिक जावा, जावास्क्रिप्ट, C, C++,पायथन या संबंधित लैंग्वेज में अनुभव होना चाहिए.
 
ये विशेषज्ञता भी आएगी काम
 
इंटर्न के चुनाव के लिए गूगल ने कुछ खास कोर्स का अनुभव रखने वालों को वरीयता देने की भी बात कही है. गूगल इंफॉर्मेशन रिट्राइवल, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, नेटवर्किंग, डेवलपिंग लार्ज सॉफ्टवेयर सिस्टम, सिक्योरिटी सिस्टम, सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब एप्लिकेशन डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट या मशीन लर्निंग में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता देगा.
 
 
यहां कर सकते हैं आवेदन

अगर आप गूगल की जरूरत के अनुसार काबिलियत और योग्यता रखते हैं तो गूगल इंटर्नशिप 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट google.com/about/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार का चयन कर गूगल ई-मेल के जरिये उनसे संपर्क कर लेगा.
 
2025 से होगी शुरुआत
 
गूगल की इस विंटर इंटर्नशिप की शुरुआत अगले साल यानी जनवरी 2025 से होगी और यह 22- 24 हफ्तों तक चलेगी. ऐसे में यदि आप भी गूगल में किसी तरह का करियर तलाश रहे हैं या फिर इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो यह शानदार मौका आपके लिए ही है.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget