एक्सप्लोरर

FT Rankings 2024: लगातार दूसरे साल SPJIMR बना इंडिया का टॉप बिजनेस स्कूल, फाइनेंशियल टाइम्स ने जारी की रैंकिंग

Top Business School: एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च लगातार दूसरी साल फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर्स इन मैनेजमेंट ग्लोबल रैंकिंग में इंडिया का टॉप बिजनेस स्कूल बना है. ये हैं बाकी नाम.

SPJIMR Bags First Position: साल 2024 के लिए फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर्स इन मैनेजमेंट ग्लोबल रैंकिंग रिलीज कर दी गई है. इस बार की रैकिंग में एक बार फिर से भारतीय विद्या भवन के एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च को इंडिया के टॉप बिजनेस स्कूल का खिताब मिला है. लगातार दूसरी बार एफटी रैंकिंग में एसपीजेआईएमआर इंडिया का टॉप बी-स्कूल बना है. वहीं ग्लोबली यानी विश्व स्तर पर बात करें तो ये संस्थान 35वें स्थान पर रहा. दुनिया के टॉप 50 बी-स्कूलों में ये पांचवें स्थान पर रहा. लिस्ट के बाकी नाम कौन से हैं, जानते हैं.

आईआईएम अहमदाबाद और बैंगलोर को छोड़ा पीछे

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च को ग्लोबली 35वां स्थान मिला है. संस्थान को ये पोजीशन दो साल के फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए मिला. इतना ही नहीं इंस्टीट्यूट ने आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम बैंगलोर को भी पीछे छोड़ दिया.

इनको लिस्ट में 39वां और 41वां स्थान मिला है. इस प्रकार आईआईएम इस लिस्ट में पीछे रह गए और एसपी जैन इंस्टीट्यूट ने लिस्ट में ऊपर स्थान पाया है.

यह भी पढ़ें: बैंक की इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, ग्रेजुशन पास को मौका 

इतने इंडियन इंस्टीट्यूट्स को मिली जगह

ये भी जान लें कि एसपीजेआईएमआर के अलावा इंडिया के 13 संस्थानों को ग्लोबल लेवल पर बेस्ट बी-स्कूल के रूप में पहचान मिली है. हालांकि इस बार एसपीजेआईएमआर लगातार दूसरी बार लिस्ट में शामिल हुआ है.

क्या कहना है डीन का

इस बारे में एसपीजेआईएमआर के डीन डॉ. वरुण नागराज का कहना है कि टॉप 50 संस्थानों की लिस्ट में हमारे इंस्टीट्यूट को जगह मिलना हमारे लिए गर्व की बात है. ये फैकल्टी और स्टाफ की मेहनत का फल है और एल्यूमिनाई की सफलता का भी. इस रिकग्निशन से संस्थान को और मोटिवेशन मिला है जिससे हम फ्यूचर में और अच्छा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

यह भी पढ़ें: 88 हजार महीने की सैलरी पानी है तो इस नौकरी के लिए करें अप्लाई, देखें योग्यता 

किस बेस पर हुआ सेलेक्शन

ये रैंकिंग कई चीजों पर आधारित होती है, जैसे यहां से निकलने वाले एल्यूमिनाई की करियर ग्रोथ कैसी है, स्कूल डाइवर्सिटी का क्या हाल है. इंटरनेशनल रिसर्च और एक्सपीरियंस में स्कूल कैसा है, करयिर सर्विसेज कैसी हैं वगैरह. इस बार एसपीजेआईएमआर के साथ जुड़ा एक और अच्छा फैक्ट ये है कि करियर सर्विस मामले में संस्थान को 7वीं रैंक हासिल हुई है. इससे इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट प्लेसमेंट और करियर सपोर्ट के बारे में पता चलता है.

ये रैंकिंग केवल उन्हीं प्रोग्राम को इवैल्युएट करती है जो स्कूल एएसीसीएसबी या ईक्यूयूआईएस द्वारा मान्यता प्राप्त हैं. बहुत से संस्थानों को कई लेवल पर इवैल्युएट करने के बाद ये रैंकिंग रिलीज की जाती है. 

यह भी पढ़ें: भारतीय मानक ब्यूरो में 345 पदों पर निकली भर्ती, 30 सितंबर तक करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget